Skip to main content

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा सबसे महत्वपूर्ण - शैफाली शाह

महिलाओं के लिए आत्मरक्षा सबसे महत्वपूर्ण - शैफाली शाह

लखनऊ।फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने आज बुधवार को होटल सेंट्रम लखनऊ में अपने सम्मानित पूर्व अध्यक्षों और प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति में अपने भव्य चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में वंदिता अग्रवाल को वर्ष 2025-26 के लिए चैप्टर की 11वीं अध्यक्ष के रूप में उनकी गतिशील कार्यकारी समिति के साथ औपचारिक रूप से चुना गया। इस कार्यकाल के लिए नव नियुक्त टीम में विभा अग्रवाल-तत्काल पूर्व अध्यक्ष, सिमरन साहनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवांशी सेठ उपाध्यक्ष, शमा गुप्ता सचिव, मिताली ओसवाल संयुक्त सचिव, स्मृति गर्ग कोषाध्यक्ष और वसुधा जैन संयुक्त कोषाध्यक्ष शामिल हैं। स्वाति वर्मा को इस वर्ष के लिए फ्लो टेक्सटाइल और हैंडलूम समिति की राष्ट्रीय सह-प्रमुख नियुक्त किया गया।  इस रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत में आज फिक्की फ्लो लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम “राइज एंड रोअर” में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री शेफाली विपुल शाह के साथ एक प्रेरक टॉक शो आयोजित किया गया।

सिल्वर स्क्रीन की अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपना जादू बिखेरा है। दिल्ली की गलियों से लेकर बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया तक, उन्होंने अलग-अलग तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं और भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। शेफाली विभिन्न शैलियों में अपने शानदार प्रदर्शन से दो दशकों से अधिक समय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए जानी जाती हैं। संवाद कार्यक्रम में अलग-अलग प्रश्नों के उत्तर देते हुए शैफाली ने कहा कि वे सेट पर सबसे ज्यादा खुश रहती हैं और अपने पेशे से प्यार करती हैं। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने के कारण ही वह आज जो हैं, वह उन्हें मजबूत और गतिशील बनाती हैं। जब उन्होंने ओटीटी के बारे में बात की तो व खुद को एक छात्रा मानती हैं। दिल्ली क्राइम एक बहुत ही ठोस स्क्रिप्ट थी, इससे उनके दृष्टिकोण में बदलाव आया ।वह अपने द्वारा निभाए गए सभी किरदारों से जुनूनी हो जाती हैं, वह अपने किरदार को रील और रियल के संगम की तरह पूरा करती हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आत्मरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है जो हर किसी को अपने लिए करनी चाहिए। इस संवादात्मक सत्र की मेजबानी चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल और पूर्व चेयर स्वाति वर्मा ने कुशलतापूर्वक की और वनिता यादव द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व चैप्टर चेयरपर्सन ज्योत्सना हबीबुल्लाह,अंजू नारायण,आरुषि टंडन, सीमू घई सहित 250 से अधिक फ्लो सदस्यों ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते ...

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन

आईसीएआई ने किया वूमेन्स डे का आयोजन  लखनऊ। आईसीएआई ने आज गोमतीनगर स्थित आईसीएआई भवम में इन्टरनेशनल वूमेन्स डे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मोटो साॅन्ग, राष्ट्रगान व सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। शुभारम्भ के अवसर पर शाखा के सभापति सीए. सन्तोष मिश्रा ने सभी मेम्बर्स का स्वागत किया एवं प्रोग्राम की थीम ‘‘एक्सिलेन्स / 360 डिग्री’’ का विस्तृत वर्णन किया। नृत्य, गायन, नाटक मंचन, कविता एवं शायरी का प्रस्तुतीकरण सीए. इन्स्टीट्यूट की महिला मेम्बर्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर के.जी.एम.यू की सायकाॅयट्रिक नर्सिंग डिपार्टमेन्ट की अधिकारी  देब्लीना राॅय ने ‘‘मेन्टल हेल्थ आफ वर्किंग वूमेन’’ के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में लखनऊ शाखा के  उपसभापति एवं कोषाध्यक्ष सीए. अनुराग पाण्डेय, सचिव सीए. अन्शुल अग्रवाल, पूर्व सभापति सीए, आशीष कुमार पाठक एवं सीए. आर. एल. बाजपेई सहित शहर के लगभग 150 सीए सदस्यों ने भाग लिय।