Skip to main content

अध्यक्ष भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा अयोध्या में अन्तर्देशीय जल परिवहन की समीक्षा की गयी।

अध्यक्ष भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा अयोध्या में अन्तर्देशीय जल परिवहन की समीक्षा की गयी।

  • इलेक्ट्रिक कैटामरान का सरयू में किया निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक।

अयोध्या : विजय कुमार (आई.ए.एस) चेयरमेन भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) आज अयोध्या आए और मण्डलायुक्त सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अयोध्या श्री चन्द्र विजय सिंह, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय, आरटीओ अयोध्या मण्डल सुश्री ऋतु सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या, मुख्य अभियंता स्टेट वाटर ट्रांसपोर्ट श्री ए०के० मिश्रा, पर्यटन निगम, सिंचाई विभाग आदि के अधिकारीगण के साथ बैठक की। बैठक में अयोध्या में जलयान टेक- ओवर, गुप्तारघाट से नयाघाट तक संचालन, इनलैण्ड वेसल एक्ट 2021 के अन्तर्गत पंजीयन, सर्वे, आदि पर चर्चा हुई। निर्देश दिये गये कि पेट्रोल डीजल के स्थान पर ग्रीन फ्यूल वाले जलयानों जैसे इलेक्ट्रिक कैटामरान से संचालन को बढावा दिया जाय। जल्द ही पर्यटन निगम के उच्चाधिकारियों से समन्वय कर टेक-ओवर लिया जाय।

अध्यक्ष महोदय श्री विजय कुमार ने जानकारी दी कि इसका भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश सरकार संयुक्त रूप से प्रयासरत है कि वेहतर जल परिवहन सुविधा जल्द से जल्द अयोध्या को मिलें और पर्यटन को बढ़ावा मिलें। इसके लिये एमओयू सितम्बर-2023 में साईन किया गया है और पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया है कि इसके अनुसार कार्य करें। ड्रेजिंग का कार्य जल्द शुरू होगा और सिंचाई विभाग को निर्देश दिये गये। भारत सरकार द्वारा जलयानों के पंजीयन हेतु पूरे देश में पंजीयन संबंधी एक जैसी व्यवस्था लागू करने के लिये पोर्टल विकसित किया जा रहा है जो लगभग 02 माह में प्रारम्भ होने की आशा है। जिलाधिकारी महोदय और उपाध्यक्ष महोदय ने जलयान संबंधी प्रगति से अवगत कराया और आश्वस्त कराया कि टीम वर्क द्वारा समस्त कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करा लिये जाएंगे। आरटीओ ऋतु सिंह द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रख्यापित नियमावलियों को उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में तैयार किये जाने की कार्यवाही वर्तमान में प्रचलित है।

इससे पूर्व गुप्तार घाट से नया घाट तक इलेक्ट्रिक कैटामरान में यात्राकर कैटामरान की विशेषताओं की जानकारी ली और निरीक्षण किया। इस दौरान उपाध्यक्ष महोदय, आरटीओ प्रशासन, मुख्य अभियंता, उप-जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार