Skip to main content

दिमाग में पेसमेकर लगाकर अपोलो ने पार्किंसन से दिलाई निजात

दिमाग में पेसमेकर लगाकर अपोलो ने पार्किंसन से दिलाई निजात

  • 9 साल से पार्किंसन से जूझ रही 70 वर्षीय महिला के दिमाग में लगाया पेसमेकर

लखनऊ, 28 अगस्त 2024, अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने निजी चिकित्सा क्षेत्र में एक बार फिर मील का पत्थर रखा है। अपोलो मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की टीम ने अत्याधुनिक डीबीएस सर्जरी द्वारा 70 वर्षीय महिला के दिमाग में पेसमेकर लगाया है। इस तकनीक को डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (डीबीएस) कहते हैं। इसमें दिमाग में पेसमेकर की तरह का यंत्र लगाया जाता है। प्रदेश के निजी अस्पतालों में पहली बार ऐसी सर्जरी हुई है। डीबीएस सर्जरी के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है।

अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ सुनील सिंह ने बताया कि 70 वर्षीय महिला पिछले नौ साल से पार्किंसन से जूझ रही थी। पार्किंसन पर नियंत्रण के लिए पिछले नौ वर्ष से मरीज को चिकित्सक फुल डोज पर दवाएं दे रहे थे। इसके बावजूद महिला का मर्ज नियंत्रण में नहीं आया व उनके दिमाग का क्षरण (डीजनरेशन) जारी रहा। लंबे समय से चल रही दवाओं से महिला को कई साइड इफेक्ट हो गए। महिला की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। वह चल-फिर नहीं पा रही थी। वस्तु नहीं उठा पाती। खड़ा होते ही लड़खड़ाकर गिर जाती। पूरी तरह से वह दूसरों पर आश्रित हो गई थी।

डॉ सुनील सिंह ने बताया कि महिला के इलाज के लिए डीबीएस सर्जरी करने का फैसला किया गया। इस सर्जरी में दिमाग में पेसमेकर जैसा यंत्र लगाया जाता है। इसमें मरीज के सिर के पिछले हिस्से में दो छोटे छेद कर वहीं से दो इलेक्ट्रोड दिमाग में डाले जाते हैं। उसे एक बैटरी से जोड़ा जाता है। यह पार्किंसन से जूझ रहे लोगों के इलाज की सबसे आधुनिक तकनीक है। विदेशों में पार्किंसन का इलाज इसी तकनीक द्वारा होता है। प्रदेश में इस तकनीक द्वारा सर्जरी निजी क्षेत्र में पहली बार हुई है।

न्यूरो सर्जन डॉ सुनील सिंह ने बताया कि पार्किंसन समेत कुछ दिमागी बीमारियों में इलाज की सबसे आधुनिक सर्जरी डीबीएस है। इसकी कई खासियत हैं। इसमें रिस्क नहीं है। सर्जरी के बाद मरीज 90 फीसदी तक स्वस्थ हो जाता है। मरीज को दी जाने वाली दवाएं भी करीब 90 फ़ीसदी तक कम हो जाती हैं। इससे दवाओं के साइड इफेक्ट नहीं होते। इस मामले में सर्जरी के बाद महिला अब खुद अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। चल-फिर रही है। खुद से खाना, पीना, घूमने व टहलने में उसे कोई दिक्कत नहीं हो रही है। अगले कुछ दिनों में वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगी।

दिमाग को इलेक्ट्रिक पल्स देंगे संकेत, न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. गोपाल पुडवल ने बताया कि डीबीएस आधुनिक तकनीक है। यह ऐसे मरीजों में कारगर है जो कि मूवमेंट डिसऑर्डर से पीड़ित हों। जैसे पार्किंसन, डिस्टोनिया और अन्य कंपन वाली बीमारियां। मरीज के शरीर में कंपन दिमाग से सही संकेत न मिलने से होता है। डीबीएस मस्तिष्क के विशिष्ट भागों को टार्गेट करती है। दिमाग का पेसमेकर इलेक्ट्रिक पल्स भेजता है। यह असामान्य गतिविधि को नियंत्रित कर कंपन को कम करता है।

अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सीईओ और एमडी डॉ मयंक सोमानी ने बताया कि अपोलो हॉस्पिटल में हम मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे ट्रेंड को अपना रहा है। मरीजों को इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल प्रतिबद्ध है। प्रदेश में पहली बार पार्किंसन के इलाज में डीबीएस सर्जरी की शुरुआत करना इसीका प्रमाण है। हमारी कोशिश है कि आगे भी हम प्रदेश के लोगों को इलाज की सबसे उन्नत तकनीक मुहैया करवाएं जिससे की उन्हें इलाज के लिए किसी दूसरे प्रदेश में जाने की आवश्यकता न पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार