Skip to main content

"गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम" का आयोजन

 "गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम" का आयोजन

 LUCKNOW 23 अगस्त, शुक्रवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूर्ण होने पर 20वें  स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर  संगठन के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय के प्रांगण  में "गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम" का आयोजन हुआ गर्वोत्सव एवं व्यापारी- रत्न सम्मान कार्यक्रम" में 20 साल से लगातार संगठन एवं व्यापारियों की सेवा करने वाले पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा "व्यापारी रत्न सम्मान "से सम्मानित किया गया तथा  प्रदेश कार्यालय को महिला व्यापारियों द्वारा उत्सव का वातावरण बनाते हुए रंगोली सजाई गई एवं 20 वर्ष पूरे होने पर 20 किलो का केक आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा काटा गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो एवं व्यापारियों को संगठन के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूरे होने एवं स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा इन 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने मूल्यो और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, इस बात का हमें गर्व है उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्या की जानकारी पाकर उसके समाधान के लिए हर स्तर पर लगातार संघर्ष किया और समाधान कराया 

उन्होंने कहा 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश के व्यापारियों की आस्था एवं विश्वास का केंद्र बन गया, अपने संगठन पर हमको गर्व है , संजय गुप्ता ने कहा संगठन के पदाधिकारियों के लिए आदर्श शब्द मात्र शब्द नहीं है,आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की जीवन शैली है जो इस संगठन को गौरवान्वित करने वाली, और उसकी विशिष्ट पहचान है उन्होंने कहा व्यापारियों की हर समस्या का निदान करने की उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की नैतिक जिम्मेदारी है और जब हम बड़े होते हैं तो हमारी जिम्मेदारी और बड़ी हो जाती है

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उपस्थित पदाधिकारियों को इस वर्ष  प्रदेश में 50000 नए व्यापारियों को सदस्य के रूप में जोड़ने का लक्ष्य  दिया उन्होंने कहा सरकार से व्यापारियों के हितों में नीति बनवाना ,संगठन का लक्ष्य है तथा व्यापार को बचाने और बढ़ाने में अपनी मुख्य भूमिका निभाना उद्देश्य है प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बताया कल 24 अगस्त को बाराबंकी में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य "व्यापारी सम्मेलन " का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के व्यापारी नेता हिस्सा लेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाएंगे जिसमें जीएसटी की विसंगतियां, व्यापारी नीति आयोग बनवाने की मांग, ई-कॉमर्स पॉलिसी, रिटेल ट्रेड पॉलिसी ,व्यापारी स्वास्थ्य बीमा, व्यापारी पेंशन योजना, वॉटर टैक्स, एवं विभिन्न जिलों के अलग-अलग जिलों की अलग-अलग समस्याओं को उठाया जाएगा तथा सभी समस्याओं का ज्ञापन तैयार करके जिलाधिकारियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजा जाएगा

"गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम" में सम्मानित होने वाले 20 वर्ष पुराने पदाधिकारियों में मुख्य रूप से मोहम्मद अफजल, शशिकांत शर्मा नरेश शर्मा,कुलदीप यादव ,सोनी भार्गव, राजेश्वर शिंदे, श्रीमती बिंदु जैन  नागार्जुन कृष्ण सिंह, हिमांशु गुप्ता ,अविनाश त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ, इकबाल हसन, आशीष गुप्ता ,मुशीर अहमद लारी, पवन जायसवाल ,जितेंद्र चौरसिया, सुदर्शन कटियार, श्याम सुंदर अग्रवाल, मनीष पांडे ,प्रवीन मिश्रा आदि शामिल थे l

"गर्वोत्सव एवं व्यापारी रत्न सम्मान कार्यक्रम "में" प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,नगर अध्यक्ष हरजिनद्र सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, राजीव  शुक्ला, अमित अग्रवाल, संजीव जैन, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांसगोमती अध्यक्ष अशोक यादव ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर कुमार  प्रदेश उपाध्यक्ष आसिफ किदवई  नगर वरिष्ठ  उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,नगर वरिष्ठ  उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल, श्रीमती वर्तिका शुक्ला ,श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्रीमती अंजलि मोरया, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा नगर उपाध्यक्ष मसीह उजमा गांधी, ,मोहम्मद रिजवान, बादशाह नगर के अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान श्याम शर्मा पंकज अरोड़ा, हिमांशु रस्तोगी, अजय प्रताप सिंह ,आदि शामिल थे l

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार