Skip to main content

देव राज सागर को मिला नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024


 
देव राज सागर को मिला नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2024

  • बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया सम्मानित 

लखनऊ। राजधानी के गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिसॉर्ट में अयोजित राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार-2024 के समारोह में गायक-अभिनेता देव राज सागर को उनके उत्कृष्ट गायन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2024 से सम्मानित किया। ये सम्मान उन्हें उनके गए हुए गीत तू चांद है मेरा के लिए दिया गया। अमीषा पटेल ने देव राज सागर के गीतों की सराहना करते हुए उन्हें संगीत जगत में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

देव राज सागर ने बताया कि अमीषा पटेल को अपने सामने देखकर, उनसे बात करके, सम्मान पाकर उनका बचपन का सपना पूरा हुआ। वो बचपन से ही उनकी फिल्म देखकर बड़े हुए हैं और उनके बहुत बड़े फैन हैं। देव ने बताया कि अमीषा उनकी पसंदीदा अभिनेत्रियो में से हैं और ये पल उनके लिए हमेशा याद रहेगा।

इसके अतिरिक्त देहरादून की रहने वाली अनमोल नेगी को दिल गवा बैठे गीत में अभिनय के लिए अमीषा पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। देव ने बताया कि किस तरह उन्हें अमीषा की पहली फिल्म कहो ना प्यार है के समय से ही, सिंगिंग - एक्टिंग में अपने संघर्ष की शुरुआत लखनऊ से की थी और आज मुंबई में अच्छे करियर के दौरान उन्हें ये पुरस्कार लखनऊ में ही मिला।

बता दे कि बचपन में ही 2004 में अपनी पहली एल्बम "तुम हो मेरी वैलेंटाइन" से देव राज सागर ने भारत में अपनी सुरीली आवाज से धूम मचा दी थी। उसके बाद देव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लखनऊ दिल्ली होते हुए मुंबई जा पहुंचे।

देव ने लखनऊ में भातखंडे से शास्त्रीय संगीत और झंकार संगीत महाविद्यालय से लगभाग सभी वाद्ययंत्रों पर 18 घंटे रियाज करके संगीत पर अपनी पकड़ बनाई,  फिर मुंबई में पश्चिमी संगीत सीखकर अब तक 500 गीत रिलीज कर चुके हैं और कुछ लघु फिल्में जैसे कोई आरक्षण नहीं, आश्चर्य, साइको आदमी में अभिनय के तौर पर भी काम कर चुके हैं, जबकी परदे की फिल्म आई लिव यू में भी वो मुख्य कलाकार थे। उनकी आने वाली फिल्म द सीरियल किलर, रेडियो सहित अन्य फिल्में भी जल्दी ही उनके गायन-अभिनय के साथ दर्शकों के सामने होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार