Skip to main content

अपोलो हॉस्पिटल्स में द विंची-एक्सआई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम' से सर्जरी की सुविधा हुई शुरू

अपोलो हॉस्पिटल्स में द विंची-एक्सआई रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम' से सर्जरी की सुविधा हुई शुरू

*लखनऊ, 26 जून 2024, अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने मेडिकल टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की घोषणा की है। हॉस्पिटल ने देश के सबसे एडवांस्ड रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम फिफ्थ जनरेशन द विंची-एक्सआई' सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई है। अपोलो हॉस्पिटल्स की इस उपलब्धि के साथ, उत्तर प्रदेश में सर्जरी के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। अपोलो हॉस्पिटल्स एनसीआर को छोड़कर पूरे उत्तर प्रदेश में द विंची-एक्सआई रोबोटिक सर्जरी' शुरू करने वाला पहला निजी अस्पताल है।

*लॉन्च इवेंट में मीडिया को संबोधित करते हुए, अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ के एमडी व सीईओ, डॉ. मयंक सोमानी ने हॉस्पिटल द्वारा द विंची-एक्सआई सिस्टम सर्जरी शुरू किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "दा विंची सर्जिकल सिस्टम ने लगभग तीन दशकों से रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी में अग्रणी भूमिका निभाई है और दुनिया भर में 1.4 करोड़ से अधिक सफल सर्जरी की हैं। हम इस क्रांतिकारी तकनीक को उत्तर प्रदेश में लाकर बहुत उत्साहित हैं, इससे जटिल सर्जरी को अधिक सटीकता और कम चीरों के साथ करने की हमारी क्षमता बढ़ेगी।

द विंची-एक्सआई सर्जिकल सिस्टम से सर्जरी की शुरुआत से उत्तर प्रदेश में सर्जरी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। यह नया रोबोटिक सिस्टम न केवल सर्जरी की गुणवत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि इससे चिकित्सा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे प्रदेश के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। डॉ. सोमानी ने कहा, "आज के मरीज सबसे उन्नत इलाज चाहते हैं और द विंची-एक्सआई सिस्टम हमें बिना बड़े चीरों के सर्जरी करने की सुविधा देता है, जिससे मरीज जल्दी ठीक होते हैं, शरीर पर सर्जरी के दाग कम पड़ते हैं और परिणाम भी बेहतर मिलते हैं।"

द विंची-एक्सआई सिस्टम से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा की शुरुआत कर अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है। अपोलो हॉस्पिटल ने एक वर्ष के अंदर 100 से अधिक मरीजों के घुटनों की सफल रोबोटिक सर्जरी की है और अब अपनी रोबोटिक सर्जरी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इस विस्तार में ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, बैरियाट्रिक सर्जरी, गाइनेकोलॉजिकल सर्जरी, सामान्य सर्जरी, थोरासिक सर्जरी और पीडियाट्रिक सर्जरी जैसी विशेषताएं शामिल होंगी।

डॉ. सोमानी ने बताया, "द विंची-एक्सआई सिस्टम उत्तर प्रदेश में आने से कई फायदे होंगे। यह कुशल डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को यहां आकर्षित करेगा। इससे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और नई तकनीकों का इस्तेमाल होगा। अपोलो हॉस्पिटल्स द्वारा यह रणनीतिक निवेश उत्तर प्रदेश को एडवांस्ड मेडिकल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल पड़ोसी राज्यों बल्कि नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से मरीज यहां इलाज कराने आएंगे। इससे उत्तर प्रदेश में  मेडिकल टूरिज्म बढ़ावा मिलेगा। राज्य के मेडिकल सेक्टर को मजबूती मिलन के साथ स्वास्थ्य सेवा और संबंधित उद्योगों में रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे, जिससे राज्य की समग्र अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा 2027 तक उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।"

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार