Skip to main content

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया  सी.एम.एस. में ‘शिक्षक स्वागत समारोह का उद्घाटन

लखनऊ, 30 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का उद्घाटन सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किया जबकि लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारकर समारोह की गरिमा को बढ़ाया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में समाज एवं भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए सौभाग्य की बात है। आज मैं शिक्षा जगत के युगपुरुष डा. जगदीश गाँधी जी को हार्दिक श्रद्धान्जलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने समाजिक उत्थान एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। 

मुझे विश्वास है कि सी.एम.एस. सदैव डा. जगदीश गाँधी जी के विचारों पर चलकर देश व समाज की सेवा करता रहेगा। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के कर्तव्यपरायण शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण सी.एम.एस. के 74 मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह रहा, जिन्होंने इस वर्ष की आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत से अधिक अंको के साथ टॉप कर लखनऊ का गौरव सारे देश में बढ़ाया है। इन सभी छात्रों को सी.एम.एस. प्रबन्धन द्वारा एक-एक लाख रूपये का चेक भेंटकर सम्मानित किया गया। इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारम्भ सी.एम.एस. शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्कूल प्रार्थना एवं वंदे मातरम की सुमधुर प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए सी.एम.एस. की संस्थापिका निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि शिक्षकों के माध्यम से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा, क्योंकि शिक्षक ही बच्चो को महान इन्सान बनाते हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आज छात्रों क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने की आवश्यकता है, साथ ही पर्यावरण व अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी भावी पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार