Skip to main content

मोनोकोरियोनिक गर्भावस्था के जटिल मामले में अविकसित भ्रूण को अलग कर शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स के डॉक्टरों ने स्वस्थ बच्चे का जन्म बनाया संभव

मोनोकोरियोनिक गर्भावस्था के जटिल मामले में अविकसित भ्रूण को अलग कर शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स के डॉक्टरों ने स्वस्थ बच्चे का जन्म बनाया संभव

लखनऊ, 26 जून, 2024- शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स, लखनऊ के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करते हुए जटिल जुड़वा गर्भावस्था की समस्या का समाधान लेज़र तकनीक का उपयोग करके किया है।  डॉक्टरों ने 36 वर्षीय महिला के गर्भ में पल रहे मोनोकोरियोनिक जुड़वा बच्चों के भ्रूण में से अविकसित भ्रूण को लेजर तकनीक द्वारा अलग कर स्वस्थ बच्चे को जन्म देने का मार्ग प्रशस्त किया। इस महिला का पूर्व में पांच बार गर्भपात हो चुका था। यह जटिल प्रक्रिया डॉ. प्रतिमा राधाकृष्णन, फीटल मेडिसिन एक्सपर्ट, बेंगलुरु के कुशल मार्गदर्शन में डॉ. अदिति अग्रवाल, निदेशक भ्रूण चिकित्सा, शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स द्वारा पूरी की गई।

इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने वाली डॉ. अदिति अग्रवाल, डायरेक्टर फीटल मेडिसिन, शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स, लखनऊ ने बताया, "दुर्भाग्य से, महिला के गर्भ में विकसित हो रहे जुड़वा भ्रूण में से एक भ्रूण बिना सिर के विकसित हो रहा था, इस स्थिति को मेडिकल साइंस में अक्रीनिया कहते हैं।

उन्होंने बताया, "इस जटिल स्थिति का समाधान करने के लिए, हमने लेज़र तकनीक का उपयोग करके असामान्य भ्रूण को अलग करने का निर्णय लिया। इस प्रक्रिया में, लेज़र बीम का उपयोग करके अविकसित भ्रूण को रक्त आपूर्ति करने वाली नसों को बंद कर दिया गया। यह प्रक्रिया अत्यंत जटिल है और सटीकता के साथ करनी होती है, यह एक दुर्लभ मामला था।"

डॉ. प्रतिमा राधाकृष्णन ने कहा, मोनोकॉरियोनिक जुड़वां एक ही प्लेसेंटा को साझा करते हैं और इस कारण से कुछ जटिलताएं हो सकती हैं। ये संरचनात्मक रूप से सामान्य भ्रूण होते हैं। फीटोस्कोपिक लेजर और इंटरस्टिशियल लेजर इन जटिलताओं को हल करने में मदद कर सकते हैं और एक स्वस्थ गर्भावस्था सुनिश्चित कर सकते हैं। हर भ्रूण का जीने का अधिकार होता है और उन्हें निश्चित रूप से एक मौका दिया जाना चाहिए।"

सफलतापूर्वक प्रक्रिया के बाद, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मां ने गर्भधारण के 35वें सप्ताह में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जो अब पूरी तरह से ठीक है। 

यह प्रक्रिया इस क्षेत्र में पहली बार सफलतापूर्वक की गई है, और यह शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स के डॉक्टरों की विशेषज्ञता और जटिल गर्भावस्थाओं के इलाज में उनकी क्षमता का प्रमाण है। यहाँ फेटोस्कोपिक लेजर द्वारा मोनोकोरियोनिक जुड़वा बच्चों में होने वाली गंभीर जटिलताओं का इलाज संभव है। खासतौर से जटिल मोनोकोरियोनिक गर्भावस्था की समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स द्वारा उपलब्ध कराया गया यह इलाज एक उम्मीद की किरण  लेकर आया है। 

शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स के एमडी एंड सीईओ डॉ. नर्वेश कुमार ने कहा, "मोनोकोरियोनिक जैसी जटिल गर्भावस्था  की समस्याओं का इलाज अब शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स पर उपलब्ध है। वर्तमान में शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स फीटल मेडिसिन, न्यूक्लीयर मेडिसिन, डायग्नोस्टिक एवम इंटरवेंशन रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी एवम थेरानॉस्टिक्स के क्षेत्र में निरंतर प्रदेश की जनता को ऐसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है जो कि पहले लखनऊ में उपलब्ध नहीं थी।  

अब यह सभी सुविधाएं लखनऊ में हमारे यहां उपलब्ध हैं। हाल ही में शान्या स्कैन्स एंड थेरानॉस्टिक्स ने आरएफए एवम इंटरलाइजेशन ऑफ़ द स्टेंट इन द बिलरी ट्रैक्ट की सुविधा शुरू की है जो कि पहले केवल बड़े सेंटर्स पर उपलब्ध थी। अब यह सुविधा  पर शुरू कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार