Skip to main content

मनुष्य को सफलता के शिखर तक पहुंचने को प्रोत्साहित करती है फिल्म गबरू गैंग

मनुष्य को सफलता के शिखर तक पहुंचने को प्रोत्साहित करती है फिल्म गबरू गैंग

लखनऊ, 4 मई 2024 : पतंग मनुष्य के हौसले को बुलंदियों तक पहुंचने को प्रोत्साहित करती है। मनुष्य पतंग को आसमान में उड़ाकर यह अहसास कर सकता है कि उसके हाथों में भी आकाश छूने की क्षमता है। इसी सोच को आगे बढ़ाती है फिल्म गबरू गैंग की कहानी। कानपुर के रहने वाले और वर्तमान में दुबई में इंटरग्लोब डेवलपमेंट के प्रबंध निदेशक विवेक सिन्हा, समीर खान, आरती पुरी और अशोक गोयनका द्वारा निर्मित पतंगबाजी खेल पर आधारित पहली फिल्म गबरू गैंग की कहानी बहुत दिलचस्प, रोमांचक और प्रेरणादायी है। शनिवार को फिल्म निर्माता व निर्देशक समीर खान, अभिनेत्री आरती पुरी, अभिनेता अभिषेक दुहान, कमलप्रीत सिंह, बृजेश तिवारी सहित अन्य कलाकार फिल्म का प्रमोशन करने कानपुर पहुंचे। प्रशंसकों ने कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुबह पूरी टीम केंद्रीय  विद्यालय, कैंट में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच पहुंची। स्कूल में अभिनेता अभिषेक और अभिनेत्री आरती पुरी से बच्चों ने पतंगबाजी पर आधारित फिल्म को लेकर उत्सुकता भरे प्रश्न पूछे। अभिषेक और आरती ने कहा कि कोई खेल छोटा बड़ा नहीं होता है। खिलाड़ी किस तरह किस खेल को खेलता है, ये अहम बात होती है। इसलिए हर व्यक्ति को ये फिल्म देखकर पतंगबाजी खेल को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। इसके बाद पूरी टीम सरसैया घाट गुरुद्वारा पहुंची और वहां मत्था टेककर गुरु का आशीर्वाद लिया। वहां प्रबंध कमेटी ने फिल्म के कलाकारों को सम्मानित किया।

छावनी स्थित स्टेटस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में फिल्म निर्माता और निर्देशक समीर खान ने बताया कि ओम सूरज प्रोडक्शन, इंटरग्लोब डेवलपमेंट-बेलाट्रिक्स, किंग्समेकर एंटरटेनमेंट और अमृतसर टाकीज द्वारा निर्मित फिल्म गबरू गैंग के कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय के जरिये खिलाड़ी की भावनाओं को बखूबी दर्शाया है। इसमें खेल और भावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखा गया है। इस फिल्म को सफलता के शिखर पर ले जाने में शहर के कारोबारी विवेक सिन्हा की अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से शुरू होकर फिल्म का प्रीमियर संयुक्त अरब अमीरात के प्रसिद्ध गुरुद्वारे, दुबई में आशीर्वाद मिला। फिल्म 26 अप्रैल को भारत, यूएई, अमेरिका और कनाडा के थिएटरों में रिलीज होकर धूम मचा रही है। कलाकारों ने राष्ट्रीय  स्तर पर पतंगबाजी खेल को पहचान दिलाने वाले पतंगबाज अफजल, महमूद, अकरम, टिंकू को सम्मानित किया। शाम को एन वाय सिनेमा (हीर पैलेस), मालरोड में दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों को निश्शुल्क स्पेशल फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय की खुले मन से प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार