Skip to main content

जापान से स्वदेश लौटे सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

जापान से स्वदेश लौटे सी.एम.एस. छात्र दल का भव्य स्वागत

लखनऊ, 6 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस का 6-सदस्यीय छात्र दल जापान में आयोजित ‘सकूरा साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम’ में प्रतिभाग कर स्वदेश लौट आया। स्वदेश वापसी पर सी.एम.एस. शिक्षकों व अभिभावकों ने अमौसी एअरपोर्ट पर इस छात्र दल का भव्य स्वागत किया एवं विदेश में देश का गौरव बढ़ाने हेतु बधाई दी। साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम में प्रतिभाग कर स्वदेश लौटे छात्रों में आर्यन सिंह, श्रेया, शुभ मेहरोत्रा, वैभव पाण्डेय एवं वैदेही मिश्रा शामिल हैं। छात्र दल का नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किया यह साइन्स एक्सचेंज प्रोग्राम जापान सरकार की आधिकारिक शैक्षिक संस्था ‘जापान साइन्स एण्ड टेक्नोलाजी एजेन्सी (जे.एस.टी.) के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें विश्व के लगभग 30 देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. छात्रों की जापान यात्रा का सम्पूर्ण खर्च साइन्स प्रोग्राम के आयोजकों द्वारा वहन किया गया। इस शैक्षिक यात्रा के दौरान सी.एम.एस. छात्रों ने जापान के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों एवं रिसर्च इन्स्टीट्यूट का भ्रमण किया एवं एडवांस साइन्स एवं टेक्नोलाजी पर विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने साथ ही प्रायोगिक परीक्षण भी प्राप्त किया।

जापान से वापसी पर एक अनौपचारिक वार्ता में इन छात्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जापान जाना हम सभी के लिए एक सपना सच होने के समान है। इस यात्रा में हमें विभिन्न देशों के छात्रों के विचार-विमर्श एवं अपने ज्ञान का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला। छात्रों का कहना था कि इस विज्ञान प्रोग्राम में हमें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिला साथ ही विश्व के ख्यातिप्राप्त गणितज्ञों एवं वैज्ञानिकों के विचारों से लाभान्वित होने का सुअवसर भी मिला।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार