Skip to main content

प्रकाश झा की फिल्म में नाना पाटेकर के साथ दिखेंगी लखनऊ की कंचन अवस्थी

प्रकाश झा की फिल्म में नाना पाटेकर के साथ दिखेंगी लखनऊ की कंचन अवस्थी 

  • एवन साइकिल ने बनाया ब्रांड एंबेसडर
  • सीएम योगी ने बदल दी लखनऊ की तस्वीर

लखनऊ। शहर से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंचन अवस्थी को एवन साइकिल का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वह जल्द ही प्रख्यात निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'लालबत्ती' में अपनी एक्टिंग का मुजायरा पेश करती नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेत्री कंचन अवस्थी के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आएंगे। जिसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। 

होटल बीबीडी फार्च्यून में आयोजित प्रेस वार्ता में अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने बताया कि मुझे लखनऊ आना बहुत पसंद है हालांकि मैं लखनऊ में ही पली-बड़ी हुई हूं। उन्होंने कहा कि मुझे संगीत का भी बहुत शौक था लेकिन फिर लगा कि मैं एक्टिंग के क्षेत्र में अच्छा कर सकती हूं। इसलिए साल 2015 में मुंबई चली गई। अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने टेलीविजन शो अम्मा सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इसमें मंटो रीमिक्स, भूतवाली लव स्टोरी, गनवाली दुल्हनिया और फ्रॉड सइयां शामिल हैं।

प्रेस वार्ता में अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली बहुत पसंद है। उनके मुख्यमंत्री बनने से पूरे प्रदेश में लड़कियां ख़ुद को सुरक्षित महसूस कर पा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि यूपी में फिल्म सिटी के निर्माण से हम जैसे न जाने कितने कलाकारों को मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी। हम अपने प्रदेश में रहकर ही फिल्मी दुनिया मे नए आयाम रच सकेंगे। अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने उम्मीद जताई कि यूपी की फिल्म सिटी सबसे खूबसूरत बनेगी।

बचपन से साइकिल चलाना पसंद-अभिनेत्री कंचन ने एवन साइकिल का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक है। आज के युवाओं को भी सुबह-शाम साइकिल चलानी चाहिए। जिससे हमारा शरीर चुस्त-दुरुस्त व तंदरुस्त रहे। एवन साइकिल की ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री  कंचन अवस्थी ने एवन साइकिल के सीएमडी  श्री ओंकार सिंह पाहवा जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार