Skip to main content

आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा ‘जल के लिए चल’ अभियान का हुआ सफल आयोजन

आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा ‘जल के लिए चल’ अभियान का हुआ सफल आयोजन 

लखनऊ,‘जी-20 में भारत की अध्यक्षता का उत्सव’ श्रृंखला में आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा 03 सितम्बर 2023 को जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल’ अभियान का सफल आयोजन हुआ। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने जल संरक्षण के संकल्प के साथ जी-20 वाक फॉर वाटर ‘जल के लिए चल’ अभियान को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में हज़ारों उत्साहित लोगों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने इस अवसर पर ‘जल है, तो कल है’ का संदेश देते हुए जल की एक-एक बूँद बचाने का आह्वान किया। गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहा से शुरू होकर यह वॉक समतामूलक चौराहे से आइनॉक्स होते हुए गाँधी सेतु होकर 1090 चौराहे पर ही सफलतापूर्वक समाप्त हुई। इस अभियान में हर आयु के लोगों के साथ-साथ जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन, जल योद्धा, जल दूत, गण्यमान्य नागरिक, मीडियाकर्मी, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी तथा स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

आकाशवाणी, लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख मीनू खरे ने बताया की इस अभियान का उद्देश्य पानी के बारे में जागरूकता फैलाना, जल संरक्षण के महत्व पर जोर देना और युवाओं को जागरुक करना है। उन्होनें बताया कि आकाशवाणी, लखनऊ द्वारा 100 दिनों की जल संरक्षण कार्यक्रम श्रृंखला की आज से शुरूआत हुई है, जिसमें जल संरक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम लगातार प्रसारित किये जायेंगे। 

इस अवसर पर पद्मश्री रामसरन वर्मा, पद्मश्री सुधा सिंह, पेड़ वाले बाबा आचार्य चंद्र भूषण तिवारी, पर्यावरण योद्धा कृष्णानन्द राय, गोमती अभियान से जुड़े सुशील सीतापुरी, जल दूत नन्द किशोर वर्मा, डॉ सुधा बाजपेई, अनन्त मिश्र, योगेश आदित्य, नायाब खान आदि को सम्मानित किया गया। 

‘जल के लिए चल’ अभियान में वरिष्ठ नागरिक समूह में नरेंद्र कुमार प्रथम एवं देवेंद्र शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। महिलाओं में वंशिका सिंह प्रथम, मुस्कान द्वितीय एवं गुड़िया तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुषों में सत्या को प्रथम, सुभाष सिंह को द्वितीय, अंकित पाण्डेय को तृतीय और विकास गौतम व नीलमणि पाण्डेय को सांत्वना पुरूस्कार मिले। 

इस मौके पर कुलदीप सिंह चौहान और साथियों की बैंड प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। पराजिता ग्रुप द्वारा ज़ुम्बा एरोबिक्स के प्रदर्शन ने लोगों में और भी उत्साह भर दिया। कार्यक्रम का संचालन आरजे ज्योति मिश्रा द्वारा किया गया। 

इस आयोजन में आकाशवाणी महानिदेशालय, नई दिल्ली से आए अजीत कुमार चुतर्वेदी, रश्मि चौधरी, संजय कुमार पाण्डेय, डॉ0 नगेन्द्र सिंह रघुवंशी, ममता उपाध्याय और डॉ० सुशील कुमार राय की सक्रिय भागीदारी रही।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार