Skip to main content

स्वतंत्रता दिवस भारत का सबसे बड़ा पर्व इसे जोशो खरोश के साथ मनाए: मुर्तजा अली

स्वतंत्रता दिवस भारत का सबसे बड़ा पर्व  इसे जोशो खरोश के साथ  मनाए: मुर्तजा अली

  • स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई से शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस का महा उत्सव
  • जश्न ए आजादी ट्रस्ट के सदस्यों ने शहर के कई हिस्सों में बांटा तिरंगा झंडा

लखनऊ।जश्न ए आजादी ट्रस्ट की ओर से गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो गया है। आज जश्न ए आजादी ट्रस्ट,हम भारत हैं और पीस एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (शराबबंदी संघर्ष समिति )के संयुक्त तत्वाधान में लखनऊ,बनारस,जौनपुर बाराबंकी और प्रदेश के कई जिलों में नगर निगम के सहयोग से स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ सफाई,झंडा लगाना,रोशनी की व्यवस्था और माला अर्पण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा कहा कि 8 दिवसीय प्रोग्राम का आज दूसरा दिन था जिसमें लखनऊ शहर की अधिकांश प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता उत्सव की शुरुआत करते हुए लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई।उन्होंने कहा कि आज हमारी टीम के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत पॉलिटेक्निक चौराहे से रफी अहमद किदवई साहब की प्रतिमा से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, बाबा भीमराव अंबेडकर जी,वीर अब्दुल हमीद की मूर्ति कैंट,तिलक प्रतिमा सुभाष चंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा,रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा ,शहीद मनोज पांडेय की प्रतिमा, बेगम हजरत महल पार्क मैं  बेगम हजरत महल को  माल्यार्पण करके संपन्न किया गया।

 ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य जुबैर अहमद और अब्दुल वहीद ने इस मौके पर नगर निगम लखनऊ के सहयोग का शुक्रिया अदा किया और जश्न ए आजादी ट्रस्ट के सदस्यों के साथ शहर के कई हिस्सों में तिरंगा झंडा बांटा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष वामिक खान ने पूरे देश के युवाओं से अपील की कि वह स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाएं।ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य और पीस एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुर्तुजा अली ने इस मौके पर सुबह से इस कार्यक्रम में साथ देने वाले सभी संगठन के साथियों ट्रस्ट के सहयोगी और लखनऊ नगर निगम और हम भारत हैं के ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिब भारत द्वारा बनारस जौनपुर और कई जिलों में इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उनका और उनके साथ सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।इस मौके पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन रजिया नवाज,अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,प्रदीप सिंह बब्बू,नानक चंद लखमानी,संजय सिंह,राजीव गांधी,जुबैर अहमद,अब्दुल वहीद,  साकिब भारत,आबिद भाई (वाहिद बिरियानी), इमरान खान,मोहम्मद इमरान ,मोहम्मद अल्वी,शमीम सिद्दीकी,हलीमा अजीज,फहद,हर्षित श्रीवास्तव,सुरेश रावत,रुस्तम,वरिष्ठ छायाकार आरिफ मुकीम,प्रिंस आर्या,खालिद आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार