Skip to main content

नुक्कड़ नाटक द्वारा सी.एम.एस. छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नुक्कड़ नाटक द्वारा सी.एम.एस. छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखनऊ, 1 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के छात्रों ने ‘वर्ल्ड नेचर कन्जर्वेशन डे’ के  उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का जोरदार संदेश दिया एवं इस पुनीत कार्य में जन-जन की सहभागिता का आह्वान किया। सी.एम.एस. के 12 छात्र-छात्राओं की टीम ने राजाजीपुरम क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सी.एम.एस. छात्रों ने दिखाया कि प्रकृति हमारी मां है और हमें हर हाल में इसकी रक्षा करनी होगी। इस प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक में सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की छात्र टीम के प्रत्येक बाल सदस्य ने बड़े ही जबरदस्त आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ पर्यावरण संवर्धन का संदेश देकर उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। नुक्कड़ नाटक का मंचन करने वाले सी.एम.एस. छात्रों में रोमिल चौधरी, राजवर्धन सिंह, इरा चौहान, जान्हवी प्रकाश, इरा चौहान-2, प्रज्ञा सिंह, एश्वर्या त्रिवेदी, सिद्धिमा सिंह, अद्यांश त्रिपाठी, शिवि मिश्रा, अग्रय श्रीवास्तव एवं अवन्तिका राय शामिल रहे। इस अवसर पर छात्रों ने जनमानस को उपयोगी पौधों को वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का जोरदार उत्साह जगाया।  इस अवसर पर सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या सुश्री अनुपमा चेकर ने कहा कि सिटी मोण्टेसरी स्कूल एक ऐसी शिक्षण संस्था है जो छात्रों, अभिभावकों व समाज के अन्य वर्गों में ‘पर्यावरण बचाओ - धरती को सजाओ’ का संदेश देता आ रहा है। हमारा प्रयास है कि पर्यावरण संवर्धन के महत्व को समझकर न केवल आज की पीढी सुख शान्ति से रहे बल्कि आने वाली पीढियां भी हरे भरे शुद्ध वातावरण में सांस ले सकें व सुरक्षित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार