Skip to main content

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता की वैज्ञानिक टीम में सी.एम.एस. छात्र भी शामिल

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता की  वैज्ञानिक टीम में सी.एम.एस. छात्र भी शामिल

लखनऊ, 24 अगस्त। ‘चंद्रयान-3’ की अभूतपूर्व सफलता में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर एवं महानगर कैम्पस के छात्र रहे अब्दुल्ला सुहैल के योगदान ने लखनऊ वासियों में गर्व की अनुभूति कराई है। हाई रिजोल्यूशन डेटा प्रोसेसिंग डिवीजन के वैज्ञानिक/इंजीनियर अब्दुल्ला सुहैल उन चुनिन्दा लोगों में शामिल थे जिन पर चंद्रयान-3 के लिए लैंडिंग स्थान का चयन करने की जिम्मेदारी थी। सी.एम.एस. छात्र अब्दुल्ला ने अपने उत्कृष्ट योगदान से लखनऊ को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया है। अब्दुल्ला सुहैल के पिता श्री सुहैल अयूब जिंजिनानी ‘चंद्रयान-3’ की अभूतपूर्व सफलता में अपने पुत्र के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. का हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्री सुहैल अयूब जिनानी ने बताया कि अब्दुल्ला अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। अब्दुल्ला बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने सी.एम.एस. महानगर कैम्पस से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में गणित में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके पश्चात कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया। आगे चलकर उन्होंने पीसीएस क्वालिफाई किया और फिर जेएनयू से एम.टेक/पीएचडी किया। इसके बाद, अब्दुल्ला  का चयन इसरो में हो गया। अब्दुल्ला सुहैल अभी भी अपने तत्कालीन शिक्षकों सुश्री रुचि भुवन जोशी एवं श्री पवन के प्रति कृतज्ञ हैं।सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने अब्दुल्ला सुहैल को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दि बधाई देते हुए देश की सेवा में उनकी और अधिक सफलता की कामना की। डा. गाँधी ने आगे कहा कि सीएमएस के छात्र दुनिया भर में अपने करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार