Skip to main content

पर्यावरण जागरूकता पर निहारिका मंच ने सजाई शायरो और कवियों की महफिल

पर्यावरण जागरूकता पर निहारिका मंच ने सजाई शायरो और कवियों की महफिल

  • दूर दूर से आए कवियों और कवित्रीयों ने बांधा शमा,पर्यावरण बचाने का दिया संदेश 
  • वरिष्ठ छायाकार अजीज सिद्दीकी ने  जन्मदिन पर लोगो को बांटे पौधे,शहर के कई हिस्सों में लगाया पेड़

 लखनऊ।निहारिका साहित्य मंच" के तत्वाधान में गत वर्ष की भांति इस बार भी तीसरे "प्रकृति के रंग कवियों के संग" कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग मुख्यालय के प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सुल्तान शाकिर हाशमी मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर मोहम्मद अली साहिल द्वारा की गयी।

इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता पर आयोजित कवि सम्मेलन में डॉक्टर रूपा पांडे, डॉ.शोभा त्रिपाठी, डॉ.अलका अस्थाना,चेन्नई से आई डॉक्टर महिमा सिंह,सरिता त्रिपाठी,वंदना गुप्ता,रवि पांडे और संजय हमनवा,प्रदक्षिणा मिश्रा,उमा लखनवी,उमा लखनवी आदि ने अपनी प्रमुख काव्य रचनाएं प्रस्तुत करके लोगो को पर्यावरण बचाने के लिए संदेश दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ छायाकार अज़ीज़ सिद्दीकी द्वारा सभी कवियों को पर्यावरण की रक्षा का संदेश देते हुए उनको पौधे देकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस कवि सम्मेलन का संचालन डॉक्टर शोभा त्रिपाठी और सैय्यद गुलाम ने किया।

इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद,सचिव जुबैर अहमद और रीमा सिन्हा उपस्थित थे। आयोजन में मिथिलेश लखनवी, प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी, पत्रकार परवेज अख्तर,एन.आलम,जावेद बेग,सरफराज जाहिद,प्राप्ति मिश्रा शबाब नूर, मोहम्मद शादाब,जुबेर अहमद,तौसीफ हुसैन,आरिफ़ मुकीम,जमील मालिक,आलोक रस्तोगी,नवाज़ खान,अमरजीत कुरील, अवधेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इस अवसर पर डॉक्टर रीमा सिन्हा,अध्यक्ष निहारिका साहित्य मंच ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व दोपहर में अपने जन्मदिन पर वरिष्ठ छायाकार अजीज सिद्दीकी ने प्राणी उद्यान सहित कई स्थानों पर 62 पेड़ लगाकर पर्यावरण रक्षा का अपना संकल्प दोहराया।समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर सुलतान शाकिर हाशमी,मोहम्मद अली साहिल,अब्दुल वहीद ने कहा कि हम आक्सीजन के बिना जीवित नहीं रह सकते और आक्सीजन पेड़ पौधों से ही हम सबको मिलता है।इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है पेड़ लगाने की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आप सब अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाकर  समाज को अच्छी आक्सीजन दिलाने का काम कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार