Skip to main content

पायल या बिंदिया, किसे होगा सुहागन कहलाने का अधिकार?

पायल या बिंदिया, किसे होगा सुहागन कहलाने का अधिकार?

  • कलर्स के ‘सुहागन’ के अंशुला धवन और राघव ठाकुर ने लखनऊ में अपना जादू बिखेरा

लखनऊ, 3 जुलाई 2023: कलर्स के लोकप्रिय शो ‘सुहागन’ ने बिंदिया की दिलचस्प कहानी से दर्शकों को मुग्ध करते आ रहे हैं। बिंदिया के रिश्तेदार उससे और उसकी बहन पायल के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते हैं, जबकि वह उनके घर के सभी काम करती है। दो बहनों की कहानी ने 10 साल की रोमांचक छलांग लगाई है, जिससे किरदारों के जीवन में कई तरह के बदलाव भी सामने आते हैं। लीप के बाद, 23 वर्षीय बिंदिया की भूमिका खूबसूरत नवोदित अभिनेत्री गरिमा किशनानी निभाएंगी, और 21 वर्षीय पायल की भूमिका खूबसूरत अदाकारा अंशुला धवन निभाएंगी। अब इस कहानी में एक नए किरदार कृष्णा की इन्ट्री होगी, जिसे प्रतिभाशाली अभिनेता राघव ठाकुर ने निभाएंगे है। 23 वर्षीय अमीर लड़का कृष्णा जिम्मेदारियों के बिना अपना जीवन जीना चाहता है। इस पारिवारिक ड्रामा को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया का जश्न मनाने के लिए, मुख्य कलाकार अभिनेता राघव ठाकुर (कृष्ण की भूमिका निभा रहे हैं) और अंशुला धवन (पायल की भूमिका निभा रहे हैं) नवाबों के शहर, लखनऊ गए। लीप के बाद की कहानी के बारे में प्रचार करते हुए, कलाकारों ने न केवल शहर के प्रतिष्ठित पर्यटन स्थलों की यात्रा की, बल्कि कुछ लोकप्रिय व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

 वर्तमान कहानी के ट्रैक में, पायल अपनी बहन बिंदिया को अपने प्यार के बारे में बताती है। दूसरी ओर, बिंदिया लगातार शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार करती रहती है, और बिंदिया को यह प्रस्ताव जिस लड़के के परिवार की तरफ से आ रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि पायल का प्रेमी कृष्णा है। यह पता चलने पर, दुखी पायल षडयंत्र रचने के लिए तैयार है। क्या बिंदिया अपनी बहन की साजिश से बच पाएगी और कृष्णा की सुहागन के रूप में अपना अधिकार बरकरार रखेगी?

 शो का प्रचार करने पर अपने विचार साझा करते हुए, अंशुला धवन (पायल) कहती हैं, “मैं लखनऊ के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने हमें इतना प्यार दिखाया है, जहां हमने लीप के बाद सुहागन की कहानी की झलक दिखाई। यह इस शहर की मेरी पहली यात्रा थी, लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरी आखिरी यात्रा नहीं होगी। मैंने लखनवी व्यंजनों का आनंद लिया है और बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाज़ा जैसे कुछ आर्किटेक्चरल चमत्कारों को देखा। लीप के बाद की कहानी का उद्देश्य दर्शकों को बिंदिया और पायल की दुनिया में ले जाना है जहां वे अपने जीवन और रिश्तों को आगे बढ़ाती हैं। यह अविश्वसनीय है कि इस प्रयास को लेकर हमारी कड़ी मेहनत सफल हुई है।”

 शो के प्रचार प्रसार पर टिप्पणी करते हुए, राघव ठाकुर (कृष्णा) कहते हैं, “लखनऊ घूमना और ‘सुहागन’ के बारे में प्रचार करना अद्भुत था। मुझे अपनी विरासत और अपनी संस्कृति में निहित कहानियों को संजोने वाले इस शहर के साथ तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ। लोगों से हमारे शो की सराहना सुनना, मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं एक ऐसी कहानी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं जो इस बात पर प्रकाश डालती है कि रिश्ते समय और परिस्थितियों के साथ कैसे बदलते हैं।” कलर्स के ‘सुहागन’ में बिंदिया और पायल की यात्रा देखें, हर सोमवार से रविवार शाम 6:30 बजे, केवल कलर्स पर!

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार