Skip to main content

शिक्षकों के सम्मान से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा- डा. रोशन जैकब आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन

शिक्षकों के सम्मान से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा- डा. रोशन जैकब आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन

लखनऊ, 1 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘शिक्षक स्वागत समारोह’ का भव्य आयोजन आज बड़े हर्षोल्लास के साथ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी डा. रोशन जैकब, आई.ए.एस., कमिश्नर, लखनऊ डिवीजन, ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत् उद्घाटन किया। इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाने वाले 7 मेधावी छात्रों व पी.सी.एस. में चयनित 5 छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आई.ए.एस. में चयनित 7 छात्रों में मनन अग्रवाल, अनुजा त्रिवेदी, आदित्य श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, रजत सिंह, साक्षी मोहन एवं अनुश्री सचान शामिल हैं जबकि पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. छात्रों में अंकुर गौतम, कौस्तुभ त्रिपाठी, शुभम वर्मा, शांभवी त्रिपाठी एवं युक्तिशा राजपूत शामिल हैं। 

इस अवसर पर सी.एम.एस. शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. रोशन जैकब, आई.ए.एस. ने कहा कि शिक्षकों के माध्यम से ही समाज में रचनात्मक बदलाव आयेगा। डा. जगदीश गाँधी जी जिस प्रकार शिक्षा में साँस्कृतिक मूल्यों, नैतिकता और मानवता के समावेश का प्रयास कर रहे हैं, वह वास्तव में अनुकरणीय है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि यदि हम देश व विश्व को अच्छा बनाना चाहते हैं तो हमें बच्चों का अच्छा इन्सान बनाना होगा। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को यह समझना चाहिए कि भावी पीढ़ी पर ही के कंधों पर विश्व समाज का सुखमय व सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का दारोमदार है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि आज छात्रों क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने की आवश्यकता है, साथ ही पर्यावरण आदि विभिन्न मुद्दों पर भी भावी पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है कार्यक्रम का शुभारम्भ सी.एम.एस. शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्कूल प्रार्थना से हुआ इससे पहले, सी.एम.एस. के 3000 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं व कार्यकर्ताओं ने आज प्रातः विशाल चरित्र निर्माण मार्च निकालकर भावी पीढ़ी के नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक उत्थान का अभूतपूर्व अलख जगाया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार