Skip to main content

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या आभा अनन्त मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित

सी.एम.एस. प्रधानाचार्या आभा अनन्त मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित

लखनऊ, 6 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सम्मानित किया। लोकभवन में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमती अनन्त को प्रशस्ति पत्र, शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्रीमती अनन्त को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान, बोर्ड परीक्षाओं में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट प्रदान करने व भावी पीढ़ी को समाज का आदर्श नागरिक बनाने के प्रयासों हेतु माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को हार्दिक बधाई दी। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं व शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि शैक्षिक जगत में सी.एम.एस. शिक्षकों ने जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वह अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती है। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्रीमती अनन्त के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों ने आई.सी.एस.सी. व आई.एस.सी. परीक्षाओं में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पूरे देश में लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। श्रीमती अनन्त छात्रों को विषय सम्बन्धी जानकारियों के साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है तथापि भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता, जीवन मूल्यों व संस्कारों का विकास कर उन्हें समाज का आदर्श नागरिक बनाने में सतत् प्रयासरत हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार