Skip to main content

सी.यू.ई.टी.परीक्षा के विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक अर्जित कर सी.एम.एस. छात्रों ने रचा कीर्तिमान

सी.यू.ई.टी.परीक्षा के विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक अर्जित कर सी.एम.एस. छात्रों ने रचा कीर्तिमान

लखनऊ, 18 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के 12 मेधावी छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी इन्ट्रेन्स टेस्ट (सी.यू.ई.टी.) के अन्तर्गत विभिन्न विषयों में 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है और लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। सी.यू.ई.टी. में अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराने वाले सी.एम.एस. के इन 12 मेधावी छात्रों में प्रखर शुक्ला, सानिया जेहरा, हर्षिता पुरोहित, देविका सपरा, करन निगम, अनुकृति सूर्यवंश, दीपांशु अग्रवाल, उत्कर्ष तिवारी, आदित्य कुमार मिश्रा, माधवी श्रीवास्तव, छवि पाण्डेय एवं अवनि सिंह शामिल हैं। इस अभूतपूर्व सफलता के उपरान्त ये छात्र अब देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अपने मनपसंद विषयों में एडमीशनल लेकर स्नातक की पढ़ाई पूरी करेंगे। सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता के लिए सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इन छात्रों का कहना है कि हमारे शिक्षक सदैव ही हमारे मार्गदर्शक रहे हैं जिन्होंने हमें सदैव नई चुनौतियों को स्वीकार करना सिखाया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके सफल भविष्य की कामना की है।

यह प्रसन्नता का विषय है कि विभिन्न प्रोफेशनल प्रतियोगिताओं एवं बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के मेधावी छात्र साल-दर-साल कीर्तिमान स्थापित करते आ रहे हैं। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी जेईई एडवान्स, नीट, क्लैट, आई.ए.एस., पी.सी.एस. आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सी.एम.एस. छात्रों ने रिकार्ड कायम किया है। सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न परीक्षाओं में उच्च सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार