Skip to main content

सी.एम.एस. छात्रों के मानवतावादी वैश्विक दृष्टिकोण को संस्था ‘जनरेशन ग्लोबल’ने सराहा

सी.एम.एस. छात्रों के मानवतावादी वैश्विक दृष्टिकोण को संस्था ‘जनरेशन ग्लोबल’ने सराहा

लखनऊ, 2 सितम्बर। इंग्लैण्ड के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘जनरेशन ग्लोबल’ की चार सदस्यीय टीम ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) व राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) का भ्रमण कर विभिन्न वैश्विक विषयों पर सी.एम.एस. छात्रों से व्यापक विचार-विमर्श किया एवं सी.एम.एस. छात्रों की रचनात्मक सोच व मानवतावादी वैश्विक दृष्टिकोण की भूरि-भूरि सराहना की। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने भी ‘ग्लोबल सिटीजनशिप एजूकेशन प्रोग्राम’ से जुड़े अपने अनुभवों व विचारों को विस्तार से साझा किया। इंग्लैण्ड से पधारी टीम का नेतृत्व ‘जनरेशन ग्लोबल’ की डायरेक्टर सुश्री लूसी हेटर ने किया जबकि टीम के अन्य सदस्यों में चार्लीन गैम्बे, बिजनेस डेवलपमेन्ट मैनेजर, सुश्री आँचल मित्तल, मार्केटिंग एण्ड कम्युनिकेशन मैनेजर एवं सुश्री श्रुति शर्मा, पार्टनरशिप, मार्केटिंग एण्ड कम्युनिकेशन लीड शामिल थे। 

इस अवसर पर सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) में छात्रों के साथ विचार-विमर्श करते हुए ‘जनरेशन ग्लोबल’ की डायरेक्टर सुश्री लूसी हेटर ने कहा कि सीएमएस द्वारा प्रदान की जा रही संतुलित शिक्षा, विश्वव्यापी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से हम बहुत अधिक प्रभावित हैं। सी.एम.एस. छात्र वास्तव में विश्व नागरिक बनकर सारे विश्व को एकता, शान्ति व सौहार्द का संदेश दे रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. अपनी स्थापना के समय से ही छात्रों को मानवतावादी विश्वव्यापी दृष्टिकोण अपनाने को प्रेरित कर रहा है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि विश्व स्तर पर हो रहे बदलावों को देखते हुए 21वीं सदी की शिक्षा का स्वरूप ऐसा होना चाहिए जो बालक के दृष्टिकोण को संकुचित राष्ट्रीयता से ऊपर उठकर विश्वव्यापी बनाये। 

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार