Skip to main content

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

लखनऊ, 18 जुलाई: उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने आज आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के ऑल इण्डिया टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 99.80 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली नेशनल टॉपर सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा कनिष्का मित्तल, 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इण्डिया द्वितीय रैंक अर्जित करने वाली सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की छात्रा अर्चिता सिंह व सरिया खान, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा राइना कौसर व सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र क्षितिज नारायन एवं 99.40 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इण्डिया तृतीय रैंक अर्जित करने वाली सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा शगुन सिंह, सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की छात्रा अदिति एवं सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के अमोध अनन्त को विशेष रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र. ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपने अपने परिश्रम व लगन से सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल देकर न सिर्फ अपने माता-पिता, शिक्षकों  व विद्यालय का नाम रोशन किया है, अपितु सी.एम.एस. छात्रों की यह उपलब्धि लखनऊ व प्रदेश के लिए गौरव की बात है। सम्मान समारोह के उपरान्त आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में सी.एम.एस. के ऐतिहासिक परीक्षाफल की जानकारी देते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने बताया कि वर्ष 2022 की आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष सी.एम.एस. से कुल 3715 छात्र परीक्षा में बैठे जिसमें जिसमें से 2314 छात्रों अर्थात 62.3 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित किये हैं। इस वर्ष के परीक्षाफल की खास बात रही कि इस वर्ष सी.एम.एस. के शत-प्रतिशत छात्रों ने भी अत्यन्त उच्च अंक अर्जित कर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। इससे पहले आज प्रातः सिटी मोन्टेसरी स्कूल के आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के सभी 2314 टॉपर छात्रों ने आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में अपनी रिकार्ड तोड़ सफलता का ‘विजय जुलूस’ लखनऊ की सड़कों पर निकालकर अभूतपूर्व सफलता की नई इबारत लिखी एवं अन्य छात्रों को प्रेरणा दी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार