Skip to main content

"देहाती डिस्को"



"देहाती डिस्को"

  • आज की जेनरेशन को भारतीय कल्चर से जोड़ने की एक कोशिश है "देहाती डिस्को" : डॉ करण रमानी

आज की पीढ़ी को भारतीय सभ्यता संस्कृति और लोक कलाओं से जोड़ने की एक कोशिश है फ़िल्म "देहाती डिस्को"। यह कहना है इस डांस बेस्ड फ़िल्म के एग्जेक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ करण रमानी का। कुरैशी प्रोडक्शंस की फ़िल्म देहाती डिस्को इस समय काफी चर्चा में है और दर्शक फ़िल्म का ट्रेलर और गाने देखकर पिक्चर का इन्तेजार कर रहे हैं। हालिया समय मे इतने बड़े स्तर पर किसी बॉलीवुड फिल्म का प्रचार प्रसार नहीं हुआ जितना देहाती डिस्को का हुआ है। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, देश की राजधानी दिल्ली, बिहार की राजधानी पटना और भोपाल सहित देश के विभिन्न शहरों में इसके प्रोमोशनल इवेंट हुए हैं जहां फैन्स फ़िल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

हमें सूत्रों से पता चला है कि फ़िल्म देहाती डिस्को का एक ग्रैंड प्रीमियर दुबई में करने की प्लानिंग चल रही है, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शरीक होंगे।

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फिल्म देहाती डिस्को में ऎक्टर के रूप में हैं जबकि मनोज शर्मा ने इसे डायरेक्ट किया है। सक्षम शर्मा, साहिल एम खान, रवि किशन, मनोज जोशी और राजेश शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

फ़िल्म के मुख्य अभिनेता और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का कहना है कि यह फिल्म बाप बेटे की इमोशनल कहानी है। जब मैं दस साल का था तो मेरे पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। मेरे पिता जी का ख्वाब था डांस डायरेक्टर बनने का। इन्हीं सब भावनाओं को जोड़कर मैंने यह कहानी लिखी है। इस पिक्चर में अपनी औलाद का ख्वाब पूरा करने के लिए एक पिता के संघर्ष को दर्शाया गया है। इस फिल्म की कहानी ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के बच्चों और उनकी प्रतिभा से जुड़ी हुई है। इसमें देसी डांस और अन्य कलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास किया गया है।

फ़िल्म के निर्माता वसीम कुरैशी का कहना है कि हम सब अपनी देसी संस्कृति और कलाओं को पीछे छोड़ कर पश्चिमी संस्कृति की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।  देहाती डिस्को के द्वारा भारतीय लोकनृत्य और कई दूसरी कलाओं को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश है। 

आपको बता दें कि अक्षय कुमार, वरुण धवन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने गणेश आचार्या की डांस बेस्ड मूवी देहाती डिस्को को प्रोमोट किया है। प्रोड्यूसर्स गितेश चन्द्रकर, वसीम कुरैशी और कमल किशोर मिश्रा द्वारा निर्मित अपकमिंग फीचर फ़िल्म देहाती डिस्को का हुक स्टेप करते हुए ढेरो सितारों ने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों से अपील की है।

गौरतलब है कि कुरैशी प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी देहाती डिस्को 27 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार