Skip to main content

परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज सेवा में भी जुटी हैं वैश्य समाज की महिलाएंः मंत्री नन्दी

 परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज सेवा में भी जुटी हैं वैश्य समाज की महिलाएंः मंत्री नन्दी

  • मंत्री नन्दी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश वैश्य समाज की महिला पदाधिकारियों के साथ किया वर्चुअल संवाद
  • होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों तक आवश्यक सेवाएं और दवाएं पहुंचाने के कार्य की सराहना की
  • महिलाओं ने व्यापारियों, शिक्षकों और लोगों की समस्याओं से अवगत कराया

लखनऊः दिनांकः 24 मई, 2021

  उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश से जुड़ी पश्चिमी उत्तर की महिला पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में पूरे मनोयोग के साथ होम आइसोलेशन में रह रहे और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की सेवा में तत्पर वैश्य महिला समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

मंत्री नन्दी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल संवाद में गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली जनपद से वैश्य समाज महिला से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं, जो इस कोविड काल में घर परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ ही समाज सेवा में भी जुटी हुई हैं। वैश्य समाज महिला की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में वैश्य समाज की महिलाएं इस संक्रमण काल में अपने सामाजिक दायित्वों का भी क्षमता अनुसार बखूबी निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने मंत्री नन्दी को बताया कि पिछले दिनों बिजनौर में आॅक्सीजन प्लांट प्रशासन की मदद से चालू कराया गया, जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों की जान बच सकी। मुरादाबाद, शामली, संभलपुर की महिला पदाधिकारियों ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए होम आइसोलेशन में रह रहे जरूरतमंद लोगों तक भोजन, दवा आदि सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड संक्रमण कम होने के बाद अगर कोई महिला व्यवसाय करना चाहती है तो उन्हें प्रमोट किया जाए। शामली और सम्भल में टीचर्स व व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया।

मंत्री नन्दी ने परिवार के साथ ही समाज सेवा के कार्य में जुटी वैश्य समाज महिला से जुड़ी महिलाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सक्रियता से ही आज कोरोना संक्रमण पूरी तरह से कंट्रोल में है। डब्ल्यूएचओ ने भी उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयास की सराहना की है। वहीं महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए योगी माॅडल को अपनाने का सुझाव दिया है। वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी अजय गोयल, प्रदेश अध्यक्ष लीना सिंघल, डा. रचना अग्रवाल, इंजीनियर कल्पना गर्ग, श्रीमती रमा गुप्ता, सकुंजवाला अग्रवाल,, शीनू गुप्ता, अर्चना कंसल, शालिनी अग्रवाल,, पूजाा गुप्ता, सोनल, नीरा अग्रवाल, चारू गोयल, शालू गर्ग, कृष्णा गर्ग, पूनम गुप्ता, कुमुद अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल आदि शामिल रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार