Skip to main content

नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी ने राजधानी स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया

  • नगर विकास मंत्री ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन
  • श्री आशुतोष टंडन जी ने कम्युनिटी किचन संचालकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखनऊ: 27 मई 2021, नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन जी द्वारा मा. महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी एवं नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी के साथ नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित किए जा रहे जोन-1 के अंतर्गत कल्याण मंडप जियामऊ, जोन-4 के अंतर्गत एलडीए. सामुदायिक केंद्र विराट खंड गोमती नगर, जोन-6 के अंतर्गत घंटाघर जोन-6 कार्यालय चैक तथा जोन-7 के अंतर्गत स्थित आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर में स्थापित किए गए कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया गया। मा. मंत्री जी द्वारा कम्युनिटी किचन के नोडल अधिकारियों से किचन संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके अतिरिक्त किचन में निर्मित फूड पैकेट के वितरण के संबंध में भी जानकारी की गयी। समस्त जोनों के कम्युनिटी किचन के निरीक्षण में परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य सभी कार्यों का अवलोकन किया गया एवं समस्त व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।

निरीक्षण के बाद नगर विकास मंत्री जी द्वारा जोन-6 घंटाघर स्थित कार्यालय पर बेसहारा, निराश्रित एवं जरूरतमंदों को सूखा राशन व भोजन के तैयार पैकेट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारीगण अपर नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार यादव, जोनल अधिकारी, जोन-6 एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

मंत्री जी बताया कि यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन की आवश्यकता हो तो नगर निगम लखनऊ के कंट्रोल रूम नं. 6389300138 पर सम्पर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम में अनुरोध दर्ज होने पर शीघ्र ही सम्बन्धित को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि निम्नानुसार समस्त आठ जोनों में कम्युनिटी किचन निम्नवत् स्थानों पर संचालित किये जा रहे है।

जोन 1 - कल्याण मंडप, जियामऊ,

जोन 2 - सामुदायिक केंद्र मालवीय नगर केशव कल्याण मंडप

जोन 3 - लक्ष्मण गौशाला, जानकीपुरम, इंजीनियरिंग गौशाला के पास

जोन 4 - एल.डी.ए. सामुदायिक केंद्र, विराट खंड गोमती नगर

जोन 5 - रैन बसेरा, गीतापल्ली, आलमबाग

जोन 6 - घंटाघर जोन-6 कार्यालय, चैक

जोन 7 - आवास विकास कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर

जोन 8 - नगर निगम कल्याण मंडप औरंगाबाद, निकट रेलवे क्रासिंग

इन 8 कम्युनिटी किचेन में तैयार किए गए भोजन का वितरण विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को आज निम्नवत् क्षेत्रों में किया गया।

1.अमीनाबाद व आसपास के क्षेत्र

2.चारबाग रेलवे स्टेशन तथा आसपास

3.मेडिकल कॉलेज तथा आसपास के क्षेत्र

4.सुभाष मार्ग किराना मंडी

5.रकाबगंज, सब्जी मंडी तथा राम मंदिर के आसपास

6.विवेकानंद अस्पताल,

7.देवकी अस्पताल, सीतापुर रोड

8.हाईवे अस्पताल, सीतापुर रोड

9.आईकॉन अस्पताल, सीतापुर रोड

10.महात्मा गाँधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिनहट

11.चंदन अस्पताल, विजयंतखंड,

12.कैम्पवेल रोड हज्जी टोला

13.बालागंज चैराहा

14.दुबग्गा चैराहा

15.संतोषी माता मंदिर ढाल चैक

16.हुसैनाबाद नगर अभियंता कार्यालय के बाहर

17.पावर हॉउस चैराहा विकास नगर

18.सुगामऊ प्राथमिक हेल्थ सेन्टर

19.जगरानी हॉस्पिटल

20.कमता बस अड्डा

21.कुकरैल बंधे

22.सुषमा हॉस्पिटल

23.अरविन्दो पार्क

24.सेक्टर-14 इन्दिरा नगर

25.मुंशीपुलिया

26.सीएचसी इन्दिरा नगर

27.खुर्रम नगर चैराहा

28.विकास नगर

29.डेंटल अस्पताल, सेक्टर-2 वृंदावन कालोनी,

30.आशी अस्पताल, वृंदावन कालोनी,

मंत्री जी ने जानकारी दी कि कोविड-19 अस्पताल में कोरोना से ग्रसित मरीजो के तीमारदारो की समस्या संज्ञान में आयी कि रेस्टॉरेंट इत्यादि बंद होने के कारण भोजन प्राप्त न होने की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा कम्युनिटी किचेन में निर्मित भोजन के पैकेटो का वितरण निम्नवत् अस्पतालों में भी किया गया।

अस्पतालों के नाम

1.राम मनोहर लोहिया कोविड अस्पताल, विभूति खंड, गोमती नगर

2.अटल बिहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल, अवध शिल्प ग्राम

3.एच.ए.एल.यू.पी. कोविड अस्पताल,

4.लोकबंधु कोविड अस्पताल,

5.बलरामपुर कोविड अस्पताल,

6.संजय गाँधी एस.जी.पी.जी.आई. कोविड अस्पताल,

7.सी.एस.सी. मल्हौर रोड,

8.सिविल अस्पताल, पार्क रोड, हजरतगंज

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार