Skip to main content

सी.एम.एस. छात्रा कनाडा में शीर्ष राजनयिक पद पर कार्यरत


 सी.एम.एस. छात्रा कनाडा में शीर्ष राजनयिक पद पर कार्यरत

लखनऊ, 13 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की पूर्व छात्रा सुश्री अपूर्वा श्रीवास्तव ने कनाडा में शीर्ष राजनयिक पद पर स्थापित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सुश्री अपूर्वा वर्तमान में कनाडा के टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में काउन्सेल जनरल (महावाणिज्यदूत) के रूप में अपनी सेवायें प्रदान कर रही हैं। वे सी.एम.एस. महानगर एवं सी.एम.एस. जाॅपलिंग रोड कैम्पस की छात्रा रह चुकी हैं और स्कूली शिक्षा के उपरान्त उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में मास्टर्स (एम.ए.) की डिग्री हासिल की और वर्ष 2001 में भारतीय विदेश सेवा (आई.एफ.एस.) में चयनित हुई। स्कूली शिक्षा के समय से ही उन्होंने सदैव ऊँचे लक्ष्य रखे और हर बाधा को पारकर अपने उच्चतम लक्ष्य को हासिल किया। उन्होंने कड़ी मेहनत, ईमानदारी एवं कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के मूल्यों को स्थापित किया है। सुश्री अपूर्वा की माताजी गृहणी एवं पिताजी आई.ए.एस. अधिकारी थे।

सुश्री अपूर्वा श्रीवास्तव फ्रांस के पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में दो बार अपनी सेवायें दे चुकी हैं, साथ ही नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में अपनी सेवायें दे चुकी हैं। उन्होंने सार्क सम्मेलन, ब्रिक्स सम्मेलन, इण्डिया-अफ्रीका सम्मेलन एवं प्रवासी भारतीय दिवस जैसे अनेकों आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज एवं विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर के साथ भी कार्य किया है। वर्तमान में सुश्री अपूर्वा टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में काउन्सेल जनरल के रूप में दोनों देशों के राजनैतिक व व्यापारिक सम्बन्धों को बढ़ावा देने, भारत की साँस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने एवं विदेश में भारतीय लोगों को हितों सुरक्षित रखने में बड़े ही प्रभावशाली तरीके से अपनी भूमिका निभा रही हैं।

सुश्री अपूर्वा अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. एवं इसके शिक्षकों को देती हैं, जिन्होंने बचपन से ही चुनौतियों का सामना करना सिखाया। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सी.एम.एस. में मुझे वैश्विक दृष्टिकोण मिला जिसने मुझे दुनिया भर के लोगों के साथ काम करने व प्रबन्धन करने में बहुत मदद की है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के प्रेरक उद्बोधनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि डा. गाँधी के प्रभावशाली विचारों ने व्यक्तित्व विकास की नींव रखी।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार