Skip to main content

जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. के 98 छात्रों के 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक

जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में सी.एम.एस. के 98 छात्रों के 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक

लखनऊ, 10 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने अभी हाल ही में घोषित हुए ‘आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स’ परीक्षा परिणाम में अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षा में सी.एम.एस. के 98 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा रवीजा चंदेल ने 99.96 परसेन्टाइल अर्जित कर सिटी टाॅपर का गौरव अपने नाम किया है। इसके अलावा, 6 अन्य छात्रों ने भी 99 परसेन्टाइटल से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय के गौरवमयी इतिहास में नया आयाम जोड़ा है, जिनमें अतुल पाण्डेय (99.62 परसेन्टाइल), शैलेष अग्रवाल (99.60 परसेन्टाइल), आर्यन श्रीवास्तव (99.47 परसेन्टाइल), श्याम अग्रवाल (99.4 परसेन्टाइल), आर्यन मौर्या (99.35 परसेन्टाइल) एवं हर्ष जोशी (99.23 परसेन्टाइल) शामिल हैं। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता के लिए सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सी.एम.एस. के प्रतिभाशाली छात्रों की बदौलत ही पूरे विश्व में सी.एम.एस. की एक अलग पहचान बनी है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस माह घोषित जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा के परिणाम में सी.एम.एस. 284 छात्रों ने सफलता अर्जित की है जबकि 98 छात्रों ने 90 परसेन्टाइल से अधिक अंक अर्जित किये हैं। सी.एम.एस. में आई.एस.सी. की पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को प्रोफेशनल कोर्सो की तैयारी हेतु प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा, छात्रों की प्रतिभा को निखारने व संवारने के लिए प्रत्येक वर्ष विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जाता है जिससे उनमें विभिन्न विषयों के ज्ञान के साथ साथ आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन्स परीक्षा में अपने मेधात्व का परचम लहराया है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार