Skip to main content

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व किसानों से मिलीं राज्यपाल

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व किसानों से मिलीं राज्यपाल

  • समाज में दहेज प्रथा, बाल-विवाह के विरूद्ध महिलायें आगे बढ़कर करें कार्य
  • राज्यपाल ने किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभप्रद बनाने का सुझाव दिया
  • डरो मत, थको मत और प्रगति के रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ते रहो -  श्रीमती आनंदीबेन पटेल

लखनऊः 16 फरवरी, 2021, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने आज जनपद प्रतापगढ़ के पुलिस लाईन के सांई काम्प्लेक्स में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी, ओ0डी0ओ0पी0 के उद्यमियों, प्रगतिशील कृषक एवं कृषक उत्पादक संगठन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन एवं रेड क्रास सोसाइटी से सम्बन्धित अधिकारियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि महिलायें समूह बनाकर स्वयं बचत करें तो आजीविका मिशन के माध्यम से सरकार द्वारा भी आर्थिक मदद दी जायेगी, जिससे वह रोजगार कर सकती है और आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रथा, पर्दा प्रथा, मद्यपान, बाल-विवाह के विरूद्ध महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिये, महिलाओं व बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा भी इस कार्य में महिलाओं का सहयोग करना चाहिये।

राज्यपाल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि समाज की चिन्ता न करें, वे सही दिशा में काम कर रही हैं और उनके परिवार की आय मेें बढ़ोत्तरी हो रही है। तो कुछ दिन बाद यही समाज आपको सम्मान देगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यह भी सुझाव दिया कि गांवों में 11-11 महिलाओं की सुरक्षा समिति बनायी जाये, जिसे पुलिस विभाग द्वारा परिचय पत्र निर्गत किया जाये और इस महिला समिति द्वारा गांवों में होने वाली घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न, बाल-विवाह, पर्दा प्रथा, मद्यपान आदि सामाजिक बुराईयों को रोककर सामाजिक परिवर्तन का कार्य किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि डरो मत, थको मत और प्रगति के रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ते रहो।  

राज्यपाल ने राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम एवं रेड क्रास सोसाइटी के सदस्यों से वार्ता कर उन्हें रेड क्रास सोसाइटी को सक्रिय करने का सुझाव दिया तथा टी0बी0 रोग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जनपद में टी0बी0 ग्रस्त मरीजों को गोद लिया जाये और उन्हें चना, गुड़, मूंगफली एवं मौसमी फल दिया जाए, इससे वह शीघ्र स्वस्थ्य हो सकेंगेे।

श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभप्रद बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि युवाओं को कृषि यन्त्र उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने जैविक खेती पर जोर दिया और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग पर चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि किसान अन्नदाता हंै, वह अनाज उगाते हैं और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे अपनी फसल की कीमत किसान स्वंय तय करें ताकि उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिले। भारत सरकार की मंशा है कि हमारे किसान सशक्त एवं समृद्ध हो। एफ0पी0ओ0 का गठन इसी दृष्टि को लेकर ही किया जाता है।  

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ओ0डी0ओ0पी0 के उद्यमियों एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के लाभार्थियों से वार्ता कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी आवास लाभार्थियों को बिजली एवं उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, पेयजल, शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

राज्यपाल ने प्रतापगढ़ में स्थित माँ बेल्हा देवी मन्दिर में पूजा एवं अर्चना भी की। प्रतापगढ़ के पुलिस लाईन के सांई काम्प्लेक्स में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार