Skip to main content

वैश्य व्यापारी महासभा ने मुख्यमंत्री से की व्यापारी सुरक्षा आयोग बनाने की मांग

वैश्य व्यापारी महासभा ने मुख्यमंत्री से की व्यापारी सुरक्षा आयोग बनाने की मांग

  • प्रदेश भर के व्यापारियों ने की निराला नगर के जेसी गेस्ट हाउस में की महा पंचायत
  • प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुलहरे ने पेश किया 11 सूत्रीय मांग पत्र
  • जल्द नहीं हुई कार्यवाही तो होंगे आन्दोलन के लिए विवश
  • पीएम सीएम की महासभा ने की प्रशंसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा की प्रदेश कार्य समिति की महा पंचायत रविवार 31 जनवरी को हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुलहरे ने मुख्य रूप से 11 सूत्रीय मांगों को पुरजोर उठाया। उन्होंने कहा कि इससे सम्बंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को पिछले साल 19 दिसम्बर को सौंपा जा चुका है पर अभी तक उस दिशा महज आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस दिशा में कार्यवाही नहीं हुई तो आन्दोलन के लिए महासभा को विवश होना पड़ा।

      निराला नगर के जे.सी.गेस्ट हाउस में आयोजित इस महा पंचायत में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गोपाल गोयल, प्रदेश महामंत्री संगठन अनूप अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री के.पी.गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर महासभा का प्रदेश अध्यक्ष-युवा अभिषेक अग्रवाल, जे.सी.फाउण्डेशन के अध्यक्ष अशीष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

      इस महा पंचायत में पदाधिकारियों ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नियत में दोष नहीं है पर प्रशासन उदसीनता से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उनकी प्रदेश सरकार से मांग है कि जीएसटी का सरलीकरण किया जाए। जीएसटी लागू होने के बाद वैट और व्यापार कर के जो भी प्रकरण लंबित हैं उनका एकमुश्त जमा समाधान योजना के तहत निस्तारण करवाया जाए। इससे सरकारी राजस्व की बढ़ोतरी भी होगी। सरकार को राजस्व देने वाले पंजीकृत और गैरपंजीकृत सभी व्यापारियों को वृद्धावस्था के समय पेंशन का लाभ दिया जाए। उत्तर प्रदेश शासन में वैश्य उप वर्गों का पिछली जाति के सम्मिलित होने की संस्तुति वर्ष 2008 से शासन में लंबित है उसे शीघ्र लागू किया जाए। कसौधन समाज जो पिछड़े वर्ग आयोग से प्रमाणित हैं उसके जाति प्रमाण पत्र, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, बलरामपुर, गोंडा, खलीलाबाद, बस्ती में भी जारी कराए जाएं। हत्या-लूट जैसी दुर्घटनाओं से बचाव के लिए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किये जाए। प्रदेश में व्यापारी सुरक्षा आयोग का भी गठन किेया जाए। उस आयोग में व्यापारियों की भागेदारी भी सुनिश्चित करवायी जाए। कानून की धारा 3 / 7 में न्यायालय के आदेश के पहले कोई कार्यवाही ना हो यह भी आश्वस्त करवाया जाए। व्यापारियों के लिए भी आयुष्मान योजना की तरह स्वास्थ्य योजना लागू की जाए। व्यापारी की हत्या अथवा दुर्घटना में उसके द्वारा लिए गए ऋण की माफ़ी और आश्रित को पेंशन या नौकरी दी जाए। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानदारों का कमीशन बढ़ाया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार