अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को 62,000 अमेरिकी डालर की स्कालरशिप
लखनऊ, 2 फरवरी। सिटी
मोन्टेसरी स्कूल,
कानपुर रोड
कैम्पस के
मेधावी छात्र
अभिरूप गुनाकर को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित एरिजोना स्टेट
यूनिवर्सिटी द्वारा 60,000 अमेरिकी डालर
की स्काॅलरशिप से नवाजा
गया है।
इसके अलावा,
अमेरिका की
ही यूनिवर्सिटी आॅफ एरिजोना, पेन्सिल्वेनिया स्टेट
यूनिवर्सिटी एवं
ओहियो स्टेट
यूनिवर्सिटी ने
भी इस
मेधावी छात्र
को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है।
इस प्रकार, सी.एम.एस. के इस होनहार छात्र ने
अपनी लगन,
प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम
पर उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में
चयनित होकर
लखनऊ का
नाम गौरवान्वित किया है।
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा.
जगदीश गाँधी
ने इस
मेधावी छात्र
की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए
उसके उज्जवल भविष्य की
कामना की।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि
ओम शर्मा
ने बताया
कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक
मेधावी छात्र
विश्व के
सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित
होते हैं।
इस वर्ष
अभी तक
सी.एम.एस. के 25 से अधिक
छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के
ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित
हो चुके
है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई
है। श्री
शर्मा ने
आगे कहा
कि सी.एम.एस.
छात्रों के
दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु
सदैव प्रयासरत है और
इसी कड़ी
में छात्रों को भारत
में एवं
विदेशों में
उच्चशिक्षा प्राप्त करने का
अवसर प्रदान कर रहा
है। सी.एम.एस.
प्रदेश में
एकमात्र एस.ए.टी.
(सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.)
टेस्ट सेन्टर है जो
उत्तर प्रदेश एवं आसपास
के अन्य
राज्यों के
छात्रों को
विश्व के
सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ
उच्च शिक्षा प्राप्त करने
में मदद
कर रहा
है। इससे
पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने
के इच्छुक प्रदेश के
छात्रों को
सैट परीक्षा के लिए
दिल्ली जाना
पड़ता था।
Comments
Post a Comment