Skip to main content

30वीं एड्रिएटिक पर्ल टूर्नामेंट में 5 स्वर्ण के साथ टॉप स्पॉट पर रहते हुए भारतीय महिलाओं ने किया अपने अभियान का समापन

30वीं एड्रिएटिक पर्ल टूर्नामेंट में 5 स्वर्ण के साथ टॉप स्पॉट पर रहते हुए भारतीय महिलाओं ने किया अपने अभियान का समापन

  • भारत की चानू और अरुंधति ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन हासिल किए दो स्वर्ण
  • भारत के युवा मुक्केबाजों ने मोंटेनेग्रा में 12 पदकों के साथ किया अपने अभियान का समापन। 

नई दिल्ली, 23 फरवरी। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में आयोजित 30वीं एड्रियाटिक पर्ल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के अंतिम दिन अपना चमकदार खेल दिखाते हुए दो स्वर्ण पदक पक्के किए। अंतिम दिन की सफलता के बूते भारतीय महिला दल ने पदक तालिका में कुल 10 पदकों के साथ पहला स्थान हासिल कर अपने लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया। बेबीरोजीसाना चानू ने 51 किग्रा वर्ग में और अरुंधति चौधरी ने 69 किग्रा वर्ग में स्वर्ण हासिल किया जबकि लकी राणा ने रजत पदक हासिल किया। इन सबकी सफलता के बूते भारतीय महिलाएं कुल 10 पदकों (पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य) के साथ टॉप टीम के तौर पर उभरीं। उजबेकिस्तान ने दो स्वर्ण के साथ दूसरा और चेक गणराज्य ने एक स्वर्ण के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

तीन बार की खेलो इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट राजस्थान निवासी अरुंधति ने एक बार फिर अपना वर्चस्व दिखाते हुए यूक्रेन की मुक्केबाज मारयाना स्टोइको को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया। 

मणिपुर की चानू, जिन्होंने एमसी मैरी कोम अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है को हालांकि एशियाई जूनियर चैम्पियन उजबेकिस्तान की सबीना बोबोकुलोवा के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ी। कड़े मुकाबले में चानू को सबीना के खिलाफ 3-2 से जीत मिली। इस जीत के साथ चानू ने अपने वर्ग में स्वर्ण जीता। 

इस बीच, 64 किग्रा वर्ग के फाइनल में लकी को हालांकि फिनलैंड की मुक्केबाज लिया पुकिला के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। लकी को इस हार के बाद रजत से संतोष करना पड़ा।

अल्फिया पठान (+81), विंका (60) और टी. सानामाचा चानू (75 किग्रा) अन्य भारतीय महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में इससे पहले अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए, विंका को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज का पुरस्कार मिला। 

पुरुष वर्ग में दो पदकों के साथ, 19-सदस्यीय भारतीय मुक्केबाजी टीम ने अपने अभियान का समापन कुल 12 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए किया। उज्बेकिस्तान और यूक्रेन ने समग्र रूप से क्रमश: पहले और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

एड्रियाटिक पर्ल टूर्नामेंट ने भारतीयों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का एक आदर्श अवसर प्रदान किया क्योंकि उन्होंने लॉकडाउन के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट में भाग लिया। अब भारतीय खिलाड़ियों को पोलैंड में 10 से 24 अप्रैल तक होने वाली एआईबीए  यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है और मोंटेनेग्रो में शानदार प्रदर्शन से भारतीय दल को आने वाली चुनौतियों के लिहाज से जरूरी आत्मबल मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार