Skip to main content

मुख्यमंत्री ने भीषण ठंड के दृष्टिगत रैन बसेरों के सुचारु संचालन तथा अलाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने भीषण ठंड के दृष्टिगत रैन बसेरों के सुचारु संचालन तथा अलाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

  • गरीबों और निराश्रितों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने रैन बसेरों की व्यवस्था की है, यह 
  • सुनिश्चित किया जाए कि कोई व्यक्ति खुले में न सोए, जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के निर्देश
  • धान खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करें, क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की कार्यवाही तेजी से की जाए
  • किसानों को मक्का एवं मूंगफली की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित कराएं
  • वरासत अभियान के तहत की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों को निर्धारित समय सारणी के अनुरूप करें
  • प्रदेश में स्थापित किए जाने वाले राज्य विश्वविद्यालयों तथा निजी विश्वविद्यालयों का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कराया जाए
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के
  • निर्माण कार्य को निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ: 16 जनवरी, 2021, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भीषण ठंड के दृष्टिगत रैन बसेरों के सुचारु संचालन तथा अलाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों और निराश्रितों को शीतलहर में राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने रैन बसेरों की व्यवस्था की है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सर्दी के इस मौसम में कोई व्यक्ति खुले में न सोए।

सभी जरूरतमंदों को रैन बसेरों में आश्रय प्रदान करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रैन बसेरों में सुरक्षा और स्वच्छता के समुचित प्रबन्ध किए जाएं। रैन बसेरों के संचालन में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को अलाव, रैन बसेरा संचालन तथा कम्बल वितरण कार्य की नियमित माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री जी ने धान खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की कार्यवाही तेजी से की जाए। इसके दृष्टिगत आवश्यकतानुसार अतिरिक्त काटो की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने किसानों को मक्का एवं मूंगफली की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समस्त ग्रामों में वरासत अभियान संचालित किया जा रहा है। 15 जनवरी, 2021 को अभियान के संचालन का एक माह पूर्ण हो गया है। उन्होंने अभियान के तहत की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों को निर्धारित समय सारणी के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। युवा वर्ग को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में स्थापित किए जाने वाले राज्य विश्वविद्यालयों तथा निजी विश्वविद्यालयों का निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कराया जाए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के तेजी से औद्योगिक विकास के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के एक्सप्रेसवेज का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के निर्माण कार्य को निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर प्रदेश में एक्सप्रेसवेज का एक व्यापक नेटवर्क उपलब्ध हो जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि की व्यवस्था करने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से संचालित हो रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना का कार्य प्रारम्भ हो गया है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना में मिट्टी से सम्बन्धित कार्य तेजी से चल रहा है।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास श्री आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री भुवनेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, राहत आयुक्त श्री संजय गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार