Skip to main content

उपभोक्ता देवो भवः की हो नीति, संवाद से समाधान की कार्यसंस्कृति : ऊर्जा मंत्री

उपभोक्ता देवो भवः की हो नीति, संवाद से समाधान की कार्यसंस्कृति : ऊर्जा मंत्री

नोएडा। 9 जनवरी 21, भाजपा सरकार में 'उधार नहीं सुधार' की कार्यसंस्कृति है। यह सरकार सुधार की शुरुआत अपने घर से करती है। युवा इंजीनियर अपने उज्ज्वल भविष्य के लिये ऊर्जा क्षेत्र में सुधारों और उपभोक्ताओं की संतुष्टि के इस ऐतिहासिक दौर में  अहम योगदान दें।

ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं श्रीकान्त शर्मा ने यह बात नोएडा के NTPC पावर मैनजमेंट इंस्टीट्यूट सभागार में 'उपभोक्ता सेवा में सुधार' को लेकर शुक्रवार को आयोजित अभियंता संघ की संगोष्ठी में कही। 

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ईमानदार उपभोक्ता उपकेन्द्रों तक चलकर आता है। उसका सम्मान व शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। सस्ती, पर्याप्त व निर्बाध बिजली का संकल्प उपभोक्ताओं के सहयोग से ही संभव है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत उपकेन्द्रों पर 100% KYC कर विद्युत सेवाओं पर उपभोक्ताओं से लगातार फीडबैक लें और सेवाओं में सुधार करें। 'उपभोक्ता और अभियंता' ऊर्जा विभाग के दो पहिये हैं। उपभोक्ता देवो भवः की नीति पर चलें और 'संवाद से समाधान' की राह पर आगे बढ़ें।

उन्होंने कहा कि प्रबंध निदेशक सही बिल-समय पर बिल और डाउनलोडेबल बिल उपभोक्ता को मिले, यह सुनिश्चित करें। यूपीपीसीएल चेयरमैन प्रदेश स्तर पर इसकी लगातार मॉनिटरिंग करें। उपभोक्ता सेवाओं में सुधार को लेकर उन्होंने कहा कि तीन महीने तक के बकायेदारों का डिस्कनेक्शन नहीं डोर नॉक करें। उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिये प्रेरित करें। बगैर सूची लिये तकादा करने कार्मिक न जाएं।

आगामी गर्मियों में NCR के साथ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को ट्रिपिंग फ्री बनाना है। उपकेन्द्रों की नियमित समीक्षा, लगातार पेट्रोलिंग, लोड बैलेंसिंग और ओवरलोड डिस्ट्रीब्यूशन उपकेन्द्रों को ट्रांसमिशन उपकेन्द्रों से जोड़ने के कार्य में तेजी लाएं। व्यवस्था में सुधार के लिये किसी भी स्तर पर योगदान छोटा नहीं है। सब स्टेशन आत्मनिर्भर बनेंगे तभी डिसकॉम्स आत्मनिर्भर बनेंगे। उपकेन्द्रों को उपभोक्ताओं के लिये आदर्श बनाकर ही उपभोक्ता शिकायतों का ग्राफ शून्य किया जा सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार