Skip to main content

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जनपदों में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जनपदों में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन 

  • 521 विद्यालयों में एक साथ हुआ सूर्य नमस्कार 

लखनऊ, बुधवार, 14 जनवरी 2021 , विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जनपदों में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन 12 जनवरी 2021 को शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग ने किया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जनपदों में 49555 छात्र और 23145 छात्राओं ने हिस्सा लिया। 

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सभी विद्यालयों में एक साथ हुए इस महायज्ञ में 72700 छात्र-छात्राओं और 6700 अध्यापक-अध्यापिकाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अपने-अपने क्षेत्रों के गणमान्य एवं सम्मानित महानुभाव भी शामिल हुए। 

भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शों के अनुरूप शिक्षा दर्शन विकसित करने के लिए अपने महान लक्ष्यों के तहत यह कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। सूर्य नमस्कार सभी के स्वास्थ एवं दीर्घायु का प्रतीक है। समाज को जागृत करने के लिए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं अभिभावकों ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया और 12 जनवरी को हुए सूर्य नमस्कार महायज्ञ में सम्मिलित हुए। 

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार सिंह के अनुसार 6 से 11 जनवरी 2021 तक सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विवेकानंद जी की जन्मतिथि 12 जनवरी को सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इस सूर्य नमस्कार महायज्ञ में 521 विद्यालयों ने सहभागिता की। जिसमें 72700 भैया/बहिन, 6832 आचार्य/आचार्य व अन्य महानुभव सम्मिलित हुए। कुल 79532 लोगों ने सूर्य नमस्कार किए। सभी के द्वारा 1755897 सूर्य नमस्कार लगाए गए। 

इस महायज्ञ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट झाँसी की छात्रा निकिता कुशवाहा को प्रथम, हर्षिता वर्मा को द्वितीय और मोहिनी कुशवाहा को तृतीय, पूर्वी उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में छात्रों में राजेश्वर विवेकानंद इंटर कॉलेज कटरिया, विद्युतनगर टांडा अंबेडकरनगर को प्रथम स्थान, प्रशांत सिंह भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी को द्वितीय और यश प्रताप सिंह ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस प्रयागराज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।  

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार