Skip to main content

तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड 19 जनवरी से उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा करेंगे उद्घाटन

 

तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड 19 जनवरी से उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा करेंगे उद्घाटन

लखनऊ, 18 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई...-2021) का भव्य वर्चुअल उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा, उप-मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश 19 जनवरी, मंगलवार को सायं 5.00 बजे करेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि आई...-2021 का आयोजन 19 से 21 जनवरी तक आॅनलाइन किया जा रहा है, जिसमें जर्मनी, जार्डन, रूस, कैनडा, आयरलैंड, श्रीलंका, नेपाल एवं भारत के विभिन्न राज्यों से मेधावी छात्र प्रतिभाग करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड के अन्तर्गत देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित जायेंगी, जिनमें रिसाइकिल फाॅर लाइफ (माॅडल मेकिंग), ह्यू स्टोरी (चित्रकारी), फैंटेसी कार्निवाल (मास्क मेकिंग), इकोस्पेरिटी, स्प्रेड योर विंग्स (कोरियोग्राफी), ओड टु नेचर (भाषण ), वेबसाइट डिजाइनिंग, माइस्ट्रीज आॅफ नेचर (इन्वार्यनमेन्ट क्विज), इमैजिनियरिंग माई यूचर (रीडिजाइनिंग ग्लोब), विन्ड्स आॅफ चेन्ज (फ्यूचर फ्रेण्डली स्कूल) एवं शटर एण्ड क्विल (फोटोग्राफी) आदि प्रमुख हैं।

            श्री शर्मा ने बताया कि आई...-2021 एक ऐसा अन्तर्राष्ट्रीय मंच है जो छात्रों एवं भावी पीढ़ी को प्रकृति प्रदत्त धरती एवं पर्यावरण को अक्षुण्ण रखने की प्रेरणा देता है, ताकि समृद्धि एवं शान्ति से परिपूर्ण विश्व व्यवस्था में मानवता का सतत् विकास होता रहे। वास्तव में, यह ओलम्पियाड प्रकृति एवं मनुष्य के बीच अटूट सम्बन्धों का एक अनूठा उत्सव है, जिसके माध्यम से पर्यावरणीय मुद्दों को मानवीय चेहरा देने का प्रयास  किया गया है ताकि भावी पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभा सके। उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन के इस नाजुक दौर में छात्रों युवा पीढ़ी को पर्यावरण की चिन्तनीय स्थिति से रूबरू कराना आवश्यक है, जिससे किशोर युवा पीढ़ी खासकर छात्र समुदाय पर्यावरणीय चुनौतियों को समझकर अपने नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएं।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार