Skip to main content

1090 से सम्बन्धित 1,74,933 शिकायतों मे से 1,54,618 शिकायतों का निस्तारण

1090 से सम्बन्धित 1,74,933 शिकायतों मे से 1,54,618 शिकायतों का निस्तारण

  • वीमेन पावर लाइन-1090, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, सी0बी0सी0आई0डी0 के पुलिस महिला सहायता प्रकोष्ठ को समेकित कर नवगठित महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की गतिविधियों मे आयी तेजी
  • इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्र करने व विश्लेषण एवं मिलान की कार्यवाही के लिए 1090 हेतु अत्याधुनिक डाटा विश्लेषिकी केन्द्र एवं
  • साइबर फोरेन्सिक लैब स्थापित किया गया
  • वीमेन पावर लाइन मे 17 अक्टूबर 2020 से शुरू आॅनलाइन काउन्सलिंग सेवा से मनोचिकित्सकों के माध्यम से 441 काउन्सलिंग करायी गयी

लखनऊः 20 जनवरी, 2021 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन के क्रम में प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों का उत्पीड़न रोकने, महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध हो रहे अपराधों को नियंत्रित करने और उनको सहायता प्रदान करने तथा महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु वीमेन पावर लाइन-1090 व अन्य सम्बन्धित कार्यरत इकाइयों द्वारा निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस विभाग के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित कार्यरत इकाइयों यथा- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, सी0बी0सी0आई0डी0 के पुलिस महिला सहायता प्रकोष्ठ को समेकित करते हुए महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (ॅब्ैव्) की स्थापना की गयी है, जिसके द्वारा लगातार महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसको और अधिक सक्रिय किया गया है।

श्री अवस्थी ने बताया कि विभिन्न श्रोतों से महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की शिकायतों के डेटा को एकत्र कर दोषी व्यक्तियों की पहचान करने तथा उनके विरूद्ध इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्र करने व उसके विश्लेषण एवं मिलान की कार्यवाही के लिए सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत 1090 हेतु अत्याधुनिक डाटा विश्लेषिकी केन्द्र एवं साइबर फोरेन्सिक लैब स्थापित किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक, 1090, से मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ टेलीफोन द्वारा छेड़खानी, विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न तथा छोटे-छोटे अपराधों को बिना थाने जाये शैशव स्तर पर रोकने के उददेश्य से स्थापित वीमेन पाॅवर लाइन 1090 पर बीते वर्ष 2020 में कुल 2,81,830 शिकायतें दर्ज हुई हैं। कुल दर्ज 2,81,830 शिकायतों में से 1,74,933 शिकायतें फोन बुलिंग एवं साइबर बुलिंग से संबंधित थी, जिसको सीधे 1090 द्वारा निस्तारित किया जा रहा है, जिसमें से अभी तक 1,54,618 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, शेष शिकायतें निस्तारण की प्रक्रिया में हैं। इसके अतिरिक्त 2,849 शिकायतें स्टाकिंग से संबंधित हैं व 1,04,048 शिकायतें अन्य प्रकरणों से संबंधित होने के कारण उन्हें जनपदीय पुलिस, जी0आर0पी0, यू0पी0-112 को अन्तरित किया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक, 1090 ने यह भी बताया है कि 1090 की साइबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध बनाये जाने हेतु सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत 1090 की साइबर सेल को सुदृढ़ीकृत किया गया है, जिसके अन्तर्गत अत्याधुनिक साइबर फोरेन्सिक टूल्स का उपयोग करते हुए इस प्रकार की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी स्थान विशेष पर पीछा करना या छेड़खानी सम्बन्धी घटना की सूचना (ऐक्टिव स्टाॅकिंग) प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता को मदद पहुंचायी जाती है। इस कार्य हेतु सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत 1090 का यूपी-112 से इण्टीग्रेशन किया गया है, जिसके माध्यम से 1090 में प्राप्त सूचना को तत्काल यूपी-112 में स्थानान्तरित करते हुए पुलिस बल को मौके पर भेजकर 1090 द्वारा लगातार फालोअप किया जाता है तथा ऐक्टिव स्टाॅकिंग का एस0एम0एस0 अलर्ट सम्बन्धित उच्चाधिकारियों के सी0यू0जी0 मोबाइल पर भी प्रेषित होता है।

उल्लेखनीय है कि पारिवारिक विवाद के प्रकरणों में वीमेन पावर लाइन द्वारा आॅनलाइन काउन्सलिंग की सेवा का शुभारम्भ दिनांक 17.10.2020 से प्रारम्भ किया गया है। जिसमें अब तक मनोचिकित्सकों के माध्यम से 441 काउन्सलिंग करायी गयी है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार