Skip to main content

प्रदेश में आग से बचाव हेतु मुख्यमंत्री जी द्वारा अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन

प्रदेश में आग से बचाव हेतु मुख्यमंत्री जी द्वारा अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन

  • नये खुलने वाले 66 अग्निशमन केन्द्रों के लिये शासन द्वारा 1716 नये पदो का सृजन

लखनऊः 19 दिसम्बर, 2020, प्रदेश में अग्निकाण्ड से होने वाली क्षति को न्यूनतम कर उस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रदेश में नये अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इस सम्बन्ध में की गयी घोषणाओं का शत प्रतिशत अनुपालन  किया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना हेतु कुल 66 घोषणाएं की गयी थी, जिसके सापेक्ष समस्त 66 अग्निशमन केन्द्रों की स्थापना के आदेश निर्गत कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इन सभी 66 अग्निशमन केन्द्रों हेतु आवश्यक पदों का भी सृजन किया जा चुका है।

श्री अवस्थी ने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक अग्निशमन केन्द्र हेतु 26 पदों के अनुपात से इन सभी 66 अग्निशमन केन्द्रों हेतु कुल 1716 नये पद सृजित किये गये है। उन्होेंने बताया कि यह अग्निशमन केन्द्र क्रमशः गोरखपुर, मऊ, बांदा, रामपुर, कानपुर नगर, गोण्डा, उन्नाव, कुशीनगर, बदायूं, आगरा, सुलतानपुर, जौनपुर, देवरिया, बइराईच, संतकबीरनगर, वाराणसी, चित्रकूट, हरदोई, रायबरेली, इटावा, सोनभद्र, बुलन्दशहर, चंदौली, मुजफफरनगर, महोबा, गाजीपुर, सीतापुर, मिर्जापुर, एटा, प्रयागराज, औरैया, हाथरस, बलिया, महाराजगंज, कौशाम्बी, झांसी, बलरामपुर, अमरोहा, सिद्धार्थनगर जिलों के विभिन्न क्षेत्रो में खोले जा रहे है।

प्रदेश में अब तक कुल स्वीकृत एवं प्रचलित 101 अग्निशमन केन्द्रों के निर्माण कार्यो की प्रगति का विवरण देते हुए अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि इनमे से 11 अग्निशमन केन्द्रों पर 75 प्रतिशत से ज्यादा, 11 अग्निशमन केन्द्रों पर 50 से 74 प्रतिशत तक, 30 अग्निशमन केन्द्रों पर 25 से 49 प्रतिशत तक तथा 49 अग्निशमन केन्द्रों पर 25 प्रतिशत के भीतर कार्य सम्पन्न हो चुका है। इन निर्माण कार्यो की प्रगति में और अधिक तेजी लाये जाने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को प्रदान किये गये है।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार