Skip to main content

उत्तर प्रदेश के 507 प्रवासी भारतीयों को यूपीएनआरआई कार्ड जारी

उत्तर प्रदेश के 507 प्रवासी भारतीयों को यूपीएनआरआई कार्ड जारी

  • एनआरआई की सुविधा हेतु नोडल अधिकारी नामित
  •  ओमान में एनआरआई शिशिर सिंह ने उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की जताई इच्छा
  • साउथ अफ्रीका में एनआरआई आशीष शर्मा ने गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय स्थापित करने में दिखाई रूचि
  • एनआरआई प्रशांत पाठक ने चीन से अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट यू0पी0 में शिफ्ट करने का दिया प्रस्ताव -श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

 लखनऊः  04 दिसम्बर, 2020

     उत्तर प्रदेश के प्रवासी भारतीयों को आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराने और निवेश को आकर्षित करने के लिए हालही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लांच की गई ूूूण्दतपण्नचण्हवअण्पद वेबसाइट के माध्यम से त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इसके तहत यूपीएनआरआई कार्ड जारी किये जाने हेतु अब तक प्राप्त 568 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 507 कार्ड जारी किये जा चुके है। साथ ही वेबसाइट पर निवेश के संबंध में प्रवासी भारतीयों से प्रस्ताव भी प्राप्त हुए और उनकी आशंकाओं का समाधान भी सुनिश्चित किया गया है।

     यह जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा एन0आर0आई0 मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीयों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए एनआरआई की सुविधा हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनके माध्यम से प्रवासी भारतीयों की जिज्ञासाओं का त्वरित समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि ओमान में एनआरआई श्री शिशिर सिंह द्वारा फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के संबंध में इच्छा व्यक्त की गई, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं मागदर्शन देने की अपेक्षा की। इसी प्रकार साउथ अफ्रीका में एनआरआई श्री आशीष शर्मा ने गोरखपुर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय स्थापित करने की इच्छा प्रकट की और इस संबंध में आवश्यक जानकारियां चाहीं। इनके अलावा कनाडा में एनआरआई श्री प्रशांत पाठक ने अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट रेगराटा को चीन से उत्तर प्रदेश में शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया। जिसमें 750 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस बारे में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से उद्यम स्थापना संबंधी आवश्यक जानकारी दिये जाने का अनुरोध किया। नोडल अधिकारी द्वारा तत्काल इन सभी उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और आवश्यक जानकारियां भी उपलब्ध करा दी गई हैं।

     एन0आर0आई0 मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय रत्न पुरस्कार के चयन की कार्यवाही तेजी से चल रही है। पुरस्कार के चयन हेतु 08 महानुभावों के प्रमाण-पत्र परीक्षण की प्रक्रिया के अधीन हैं। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय के मृत शरीर के पारगमन हेतु उचित कार्यवाही भी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर कुल 09 शिकायती पत्र भी प्राप्त हुए, जिनकोे संबंधित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एंव जिलाधिकारियों को प्रेषित किया गया। साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा लगातार इनका अनुश्रवण कर प्रकरण को निस्तारित भी कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार