Skip to main content

अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2020’ का भव्य उद्घाटन

 

अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाडक्वान्टा-2020’ का भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 19 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाडक्वान्टा-2020’ का आज जूम एप पर भव्य आॅनलाइन उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्वागत गीत, सर्वधर्म एवं विश्व एकता प्रार्थना, वल्र्ड पार्लियामेन्ट आदि विभिन्न शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथापि सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने प्रतिभागी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सी.एम.एस. के मुख्य जन-संपर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. चैक कैम्पस द्वारा 18 से 20 दिसम्बर तक आॅनलाइन आयोजित किये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाडक्वान्टा-2020’ में ब्राजील, जर्मनी, जार्डन, बांग्लादेश, रूस एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। यह अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन सिर्फ लखनऊ में हीं नहीं अपितु विश्व भर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों अभिभावकों में बेहद लोकप्रिय है और अब तक 40 से अधिक देशों के छात्र इस ओलम्पियाड में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसी कड़ी में लगातार 24वीं बार क्वान्टा इण्टरनेशनल का आयोजन किया जा रहा है।

            समारोह के मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा, उप-मुख्यमंत्री, .प्र. ने अपने संदेश में कहा कि विज्ञान का उपयोग मानवता के विकास के लिए होना चाहिए और इसके लिए अच्छे विचार वाले वैज्ञानिकों और आविष्कारकों की जरूरत है। यदि हमें अपने जीवन में गुणवत्ता लानी है तो निश्चित रूप से विज्ञान और तकनीक का सहारा लेना होगा। उन्होंने समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ओलम्पियाड छात्रों की प्रतिभा को निखारने का अनूठा प्रयास है।

            सी.एम.एस. संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी के कंधों पर ही शान्तिपूर्ण समाज बनाने की जिम्मेदारी है। मानवतावादी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर ही विश्व समाज का विकास उत्थान किया जा सकता है।

सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि हमारी सोच में बदलाव आना चाहिये सबसे जिससे पूरे विश्व में शान्ति की स्थापना हो सके। हमें यह तय करना है कि हम विज्ञान का उपयोग कैसे, किस प्रकार और क्यों करें, जिससे सम्पूर्ण मानवता को विज्ञान का लाभ मिले। यह ओलम्पियाड भावी पीढ़ी को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, ज्ञान के आदान-प्रदान एवं रचनात्मक सोच के प्रति प्रेरित करता है।

            क्वान्टा-2020 की सचिव सी.एम.एस. चैक कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती अदिति शर्मा ने बताया किक्वान्टा-2020’ के अन्तर्गत मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज एवं साइन्स क्विज का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश-विदेश की 23 छात्र टीमें अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहरायेंगी। निश्चित रूप से क्वान्टा की प्रतियोगिताएं युवा पीढ़ी का विश्वव्यापी वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मददगार साबित होंगी। उन्होंने बताया कि कल 19 दिसम्बर को सायं 5.00 बजे मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज का जूम एप पर आॅनलाइन सजीव आयोजन किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार