Skip to main content

माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित 10 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी में आज दूसरे दिन लगभग 2.60 लाख रुपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हुई।

माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित 10 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी में आज दूसरे दिन लगभग 2.60 लाख रुपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हुई।



  • प्रदर्शनी में 14 जिलों के माटीकला शिल्पकारों के उत्पादों का प्रदर्शन I

  • लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, गोरखपुर का टेराकोटा तथा मिर्जापुर की ब्लैक पाॅटरी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र -डा0 नवनीत सहगल I

  • अपर मुख्य सचिव की अपील, अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी में आयें और हस्तशिल्पियों की नायाब कारीगरी का आनंद उठाये I


 लखनऊ: 08 नवंबर 2020


खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में माटीकला बोर्ड की ओर से आयोजित 10 दिवसीय माटीकला प्रदर्शनी में आज दूसरे दिन लगभग 2.60 लाख रुपये से अधिक उत्पादों की बिक्री हुई। प्रदर्शनी में 14 जनपदों के माटीकला शिल्पकारों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। इसमें मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, गोरखपुर का टेराकोटा तथा मिर्जापुर की ब्लैक पाटरी लोगों में आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बने हुए है। इसके अतिरिक्त मिटट्ी से निर्मित डिजाइनर दिये, मूर्तियां, बर्तन, कुकर, कढ़ाई तथा पानी की बोतल भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।


यह जानकारी अपर मुख्य सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योग डा0 नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने बताया कि पारंपरिक कला से जुडे़ मिट्टी कारीगरों का उत्साहवर्धन करने तथा अलग-अलग जगहों की कलाकृतियों को एक मंच पर लाकर बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। खरीददारों में प्रदर्शनी के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों को एक ही स्थान पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की उत्कृष्ट कलाकृतियां खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही दीपावली पर्व पर कारीगरों के उत्पादों की अच्छी बिक्री से उनका मनोबल बढ़ है, वहीं उनको आर्थिल लाभ भी प्राप्त हो रहा है। उन्हांेने बताया कि दीपावली के अवसर पर 05 नवम्बर से 13 नवम्बर तक माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद मीरजापुर, कुशीनगर, आजमगढ़, बाराबंकी, बलिया, वाराणसी, उन्नाव, पीलीभीत, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, बुलन्दषहर एवं प्रयागराज से आये शिल्पकारो द्वारा प्रदर्शनी में अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।


डा0 सहगल ने बताया कि प्रदर्शनी में शिल्पकारों द्वारा मिटट्ी से निर्मित उत्पादों का क्रियात्मक प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जो लोगो के आकर्षण का केन्द्र हैं। प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए कारीगरों को निःशुल्क स्टाल आवंटित किये गये है। इसके साथ ही उनकी अन्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग प्रदर्शनी में आयें और हस्तशिल्पियों की नायाब कारीगरी का आनंद उठाये। इससे जहां लोगों को उत्कृष्ट कलाकृतियां खरीदने का मौका मिलेगा, वहीं दूर-दराज से आये कारीगरों का उत्सावर्धन भी होगा। इसके साथ ही स्वदेशी को भी बढ़ावा भी मिल सकेगा।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार