Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कल 29 फरवरी 2020 को समाजवादी पार्टी के विधायकगण जनपद महोबा के लिए रवाना होगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कल 29 फरवरी 2020 को समाजवादी पार्टी के विधायकगण जनपद महोबा के लिए रवाना होगे।  


दिनांकः-28.02.2020
   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कल 29 फरवरी 2020 को समाजवादी पार्टी के विधायकगण जनपद महोबा के लिए रवाना होगे। ये विधायक महोबा के कबरई, पनवाड़ी, चरखारी और जैतपुर विकासखंडो में जाएगें जहां 66 किसानों ने आत्महत्या की है। समाजवादी पार्टी ने प्रभारी विधायक भेजकर महोबा के 4 विकासखंडो में किसानो के मौत की तथ्यात्मक जानकारी हासिल की थी।


    प्राप्त सूचना के अनुसार भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकासखंड पनवाड़ी में 13, विकासखंड जैतपुर में 16, विकासखंड चरखारी में 14 और विकासखंड कबरई में 23 किसानों ने आत्महत्या की है। अखिलेश यादव ने महोबा के कबरई विकासखंड में किसानों की मृृत्यु की जांच के लिए सर्वश्री नरेन्द्र वर्मा, राजकुमार ‘राजू‘, बृृजेश कठेरिया (सभी एमएलए) तथा डा0 राजपाल कश्यप, हीरालाल यादव (एमएलसी) को निर्देशित किया है।


     पनवाड़ी विकासखंड में सर्वश्री अमिताभ बाजपेयी, इरफान सोलंकी एवं संग्राम सिंह सभी (एमएलए) जाकर किसानों की मौत के कारणों की जांच करेंगे।  चरखारी विकासखंड के लिए समाजवादी पार्टी के सर्वश्री शशांक यादव, उदयवीर सिंह, सुनील सिंह ‘साजन‘ (सभी एमएलसी) को नामित किया है।  जैतपुर विकासखंड में किसानों की मौत के मामले की जांच हेतु सर्वश्री आनंद भदौरिया, संतोष यादव ‘सनी‘, राजेश यादव ‘राजू‘ तथा दिलीप उर्फ कल्लू यादव सभी (एमएलसी) जाएगें। 29 फरवरी 2020 को समाजवादी पार्टी के सभी विधायकगण पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलकर उनकी मृृत्यु के कारणों तथा पारिवारिक स्थिति की जानकारी करेंगे। इसके अतिरिक्त ये विधायक श्री अखिलेश यादव जी का संदेश भी उन तक पहंुचायेंगे।


     भाजपा सरकार लगातार किसानों को फसल की लागत का डयोढ़ा मूल्य देने, गन्ना किसानों के बकाया के साथ ब्याज अदा करने, किसानो की आय दुगुनी करने के लुभावने वादे करती रही है। किसान को मंहगाई की चोट भी मिली। इस सबसे परेशानी और बदहाली में किसान को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा है। जब श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी सरकार थी तब किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा मिली थी। कर्जमाफी और फसल बीमा का लाभ मिला था। महोबा में किसानों को राहत पैकेज में खाद्य सामग्री दी गई थी और पेयजल पहुँचाया गया था।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार