Skip to main content

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अधिषाशी अभियंता आलोक रमन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अधिषाशी अभियंता आलोक रमन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई


लखनऊ, 14 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपी प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बस्ती के तत्कालीन अधिशाषी अभियंता आलोक रमन को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। वहीं, परिवन विभाग के तीन अधिकारियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की है। इस कार्यवाही के संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बस्ती के तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता आलोक रमन द्वारा 43.95 करोड़ रुपए के अनाधिकृत व्यय का गम्भीर वित्तीय अनियमितता का आरोप था। इस प्रकरण में विधिवत जाँच के उपरांत आरोपों को पूर्णतः सिद्ध पाया गया है। जाँच अधिकारी की आख्या में उक्त अनाधिकृत व्यय से इन्कार नहीं किया गया है। व्यवस्थाओं के विपरीत कार्य कर गम्भीर वित्तीय अनियमितता की गयी है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आलोक रमन को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इसके अतिरिक्त यह भी आदेश दिया है कि अगर इनके कृत्य से किसी प्रकार की शासकीय क्षति हुई हो तो उसकी वसूली भी सुनिश्चित की जाए।


वहीं, एक अन्य मामले में सरकार द्वारा सर्वेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) वाराणसी और अमित राजन राय, तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), वाराणसी सम्प्रति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय दल, गाजियाबाद को झारखण्ड का फर्जी पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वाहनों की चेचिस पर बॉडी बनाकर पंजीयन कराए जाने, फिटनेस फीस जमा ना कराए जाने और वाहनों का निरीक्षण प्रपत्रों के प्रस्तुतीकरण के समय से ना किए जाने को लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जबकि ड्राइविंग लाइसेंस जारी करते समय विधिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने पर कैलाश नाथ सिंह, सहायक परिवहन अधिकारी (प्रशासन), अम्बेडकरनगर को निलम्बित कर दिया गया है।









 





Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार