Skip to main content

मुख्यमंत्री ने हिन्दी फीचर फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वाॅरियर’ को प्रदेश में एस0जी0एस0टी0 से मुक्त करने का लिया निर्णय




मुख्यमंत्री ने हिन्दी फीचर फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वाॅरियर’ को प्रदेश में एस0जी0एस0टी0 से मुक्त करने का लिया निर्णय


लखनऊ: 14 जनवरी, 2020।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हिन्दी फीचर फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वाॅरियर’ को प्रदेश में राज्य माल और सेवा कर (एस0जी0एस0टी0) से मुक्त करने का निर्णय लिया है।


यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी। ज्ञातव्य है कि फीचर फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वाॅरियर’ छत्रपति शिवाजी महाराज के साहसी एवं समर्पित सेनापति तानाजी मालुसरे की वीर गाथा पर आधारित है। तानाजी मालुसरे की वीरता और उनके त्यागपूर्ण जीवन से अधिक से अधिक लोग प्रेरणा प्राप्त कर सकें, इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी ने यह निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश में इस फीचर फिल्म को कर-मुक्त करने के सम्बन्ध में फिल्म के सह निर्माता एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अजय देवगन ने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया था। इस फिल्म में श्री देवगन द्वारा वीर तानाजी मालुसरे का चरित्र अभिनीत किया गया है।
इतिहास के अनुसार सन्् 1670 ई0 में तानाजी ने सिंहगढ़ की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उन्होंने मुगलों से भीषण युद्ध करते हुए इस किले को हासिल कर लिया था। यद्यपि इस युद्ध में उन्हें वीरगति प्राप्त हुई थी। छत्रपति शिवाजी को जब उनकी वीरगति की सूचना मिली तो उन्होंने कहा था कि ‘गढ़ आला पण सिंह गेला’ (गढ़ तो जीता लेकिन सिंह नहीं रहा)।








 





Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार