Skip to main content

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा किया गया जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा किया गया जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन


लखनऊ: दिनांक 01 दिसम्बर, 2019


  विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी द्वारा आज यहां रूमी गेट, चैक पर 'कम्युनिटी मेक्स द डिफरेंस' थीम पर जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी श्रीमती कामिनी चैहान रतन द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में मुख्य रूप से आई0सी0टी0सी0 केंद्र, ए0आर0टी0 सेंटर, एस0टी0आई0, ब्लड बैंक, टीवी तथा उच्च जोखिम समूह हेतु कार्यरत परियोजनाओं के स्टाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल द्वारा रोचक एवं पूर्ण रूप से संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु सूचना प्रदर्शित की गई।


कार्यक्रम स्थल पर एचआईवी एड्स के प्रति एकजुट होकर प्रयास किए जाने के संकल्प स्वरुप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त मनोरंजन परक आवश्यक जानकारी जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य विभिन्न प्रकार की लोक कला गतिविधियों, जादू, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली प्रदर्शन भी किया गया।


शहर के प्रतिष्ठित रॉक बैंड द्वारा एचआईवी एड्स से जुड़ी भ्रांतियों से बचने तथा एचआईवी पीड़ित से भेदभाव न करने के लिए जागरूकता फैलाई गई। एचआईवी से ग्रसित लोगों तथा प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना के रूप में रेड रिबन के आकार में मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित की गई, जिसमें तकरीबन दो हजार लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में एचआईवी प्रभावित व पीड़ित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा लोगों में 'कम्युनिटी मेक्स द डिफरेंस' का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी की अपर परियोजना निदेशक श्रीमती जसजीत कौर ने स्वयंसेवियों तथा प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार