Skip to main content

उपराष्ट्रपति 03 दिसम्बर, 2019 को नई दिल्ली में दिव्यांगजन पुनर्वास क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को प्रदत्त 03 पुरस्कारों से पुरस्कृत करेंगे

उपराष्ट्रपति 03 दिसम्बर, 2019 को नई दिल्ली में दिव्यांगजन पुनर्वास क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को प्रदत्त 03 पुरस्कारों से पुरस्कृत करेंगे


उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव सरकार की ओर से पुरस्कार ग्रहण करेंगे


लखनऊ: दिनांक 01 दिसम्बर, 2019


भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम० वेंकैया नायडू जी आगामी 03 दिसम्बर, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन पुनर्वास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को प्रदत्त सर्वोत्तम राज्य के पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश को 02 अन्य वर्गों में भी पुरस्कृत किया गया है।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री महेश कुमार गुप्ता राज्य सरकार की ओर से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उप राष्ट्रपति जी से यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। सुगम्य भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट ;ीजजचरूध्ध्नचीूकण्हवअण्पदद्ध को सर्वोत्तम दिव्यांगजन हितैषी वेबसाइट के लिए चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वाराणसी जनपद को सर्वोत्तम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।  


भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव को पुरस्कार ग्रहण हेतु विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया है। साथ ही, वाराणसी जनपद को सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में पुरस्कार ग्रहण करने हेतु वाराणसी के तत्कालीन जिलाधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह को आमंत्रित किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार