Skip to main content

सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य तेजी से व गुणवत्ता से करें- उपमुख्यमंत्री’

सड़कों व पुलों के निर्माण कार्य तेजी से व गुणवत्ता से करें- उपमुख्यमंत्री'


'निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें- केशव प्रसाद मौर्य'


'सड़कें ऐसी हो कि आमजन सराहना करें, तभी ठीक माना जाएगा- उपमुख्यमंत्री'


'उपमुख्यमंत्री ने सड़को एवं पुलों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की'


'सेतु निगम, फूड प्रोसेसिंग, निर्माण निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर 
जताया असंतोष, किया जवाब-तलब'


लखनऊ: दिनांक 01 दिसम्बर, 2019


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सर्किट हाउस वाराणसी सभागार में सड़कों-पुलों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। श्री मौर्य ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है यहां की सड़कें सदैव ठीक-ठाक हालत में रहे। सड़कों-पुलों के कार्यों की आमजन सराहना करें ,तभी कार्य ठीक माना जाएगा। उन्होंने कार्यों में तेजी से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अधिकारियों को जोर देकर कहा कि सड़कों-पुलों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाए। जहां जरूरत हो डायवर्जन ले। किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो। पूर्ण सावधानी व सतर्कता बरती जाए।


बैठक में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग के सड़कों की वाराणसी की संख्या 50 है। जिसकी लंबाई 157.55 किलोमीटर है। सभी मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। उपमुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि शहर की 7 मीटर चैड़ाई वाली सड़के जो नगर निगम की है। उन्हें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करा कर ठीक किया जाए।


 मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की विशेष मरम्मत का स्टीमेट भी मांगा है ताकि उस पर धन आवंटित करा कर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें भी ठीक हो सके। सकलडीहा-सैदपुर मार्ग तथा अलीनगर-सकलडीहा मार्ग को पैचलेस कर दिया गया है। बलुआ सेतु का मरम्मत कार्य पूर्ण हो गया तथा यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। चैकाघाट लहरतारा निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य 82 प्रतिशत पूर्ण हो गया है।


मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जोर देकर कहा कि वाराणसी में युद्ध स्तर पर गुणवत्ता के साथ कार्य करें। इसकी प्रशंसा सुनने को मिले। अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियो एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। बैठक में सेतु निगम, फूड प्रोसेसिंग, निर्माण निगम के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनसे जवाब-तलब किया।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार