Skip to main content

पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता अटल सम्मान से विभूषित


पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता अटल सम्मान से विभूषित


भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर जनहित जागरण समूह के 25वीं वर्षगांठ पर आयोजन


लखनऊ। मंगलवार। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर 48 पत्रकारों-सामाजिक कार्यकर्ताओं को 'अटल सम्मान' से विभूषित किया गया। अटल जयंती की पूर्व संध्या पर गोमतीनगर के सीएमएस में मंगलवार को इस अनुष्ठान का आयोजन जनहित जागरण परिवार समाचार समूह की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने इस मौके पर पत्रिका के रजत जयंती अंक श्अटल से बना जन का संघश् विशेषांक का विमोचन भी किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूज्य अटल विहारी वाजपेयी के प्रति पूरी दुनिया में श्रद्धा का भाव है। ऐसे मौके पर सम्मानित होने वाली विभूतियों को हमारी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं हैं। पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वालों का सम्मान होना ही चाहिए। राष्ट्रीय विषयों पर सभी को सरकार के समर्थन में आवाज बुलंद करनी चाहिए। देशहित पहले है, निजी और निहित स्वार्थ बाद में आते हैं। प्रत्येक व्यक्ति के जान और माल की सुरक्षा करना भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार के प्राथमिकता में शामिल है। पत्रकारों की ताकत कलम है। इसे किसी अन्य माध्यमों की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली माना जाता है। पूज्य अटलजी भी एक पत्रकार थे, उनकी जयंती पर पत्रकारों को सम्मानित किया जाना सार्थक पहल है। अटलजी शांति के समर्थक थे, पर उन्होंने देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया। ऐसे मनीषी को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए मुझे अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है।


अध्यक्षता कर रहे डॉ. योगेश मिश्र ने कहा कि बधाई उन सभी मित्रों को जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में पत्रकारिता के मानदंड स्थापित किए हैं। उन्होंने ष्मुख्तसर जिन्दगी के अजीब से अफसाने हैं। यहां तीर भी चलाने हैं और परिंदे भी बचाने हैं।ष् शेर के जरिये पत्रकारों की भूमिका को वर्तमान संदर्भों में परिभाषित किया। सोशल मीडिया ने आज पाठक, श्रोता और दर्शक को तालमेल बिठाना होगा। यह आज के पत्रकार की सबसे बड़ी चुनौती है। सम्मानित होने कर बाद आपकी भूमिका और अपेक्षा बदल जाती है। सम्मानित पत्रकारों के ऊपर आज यह दायित्व और पुख्ता तरीके से आन पड़ा है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते रहें। अटलजी के रचनाशीलता और स्मृति संसार को संरक्षित रखने की जिम्मेदारी आज के सम्मानित पत्रकारों के कंधों पर है।


विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया और उपजा लखनऊ के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार श्री भारत सिंह और प्रधान संपादक श्री शैलेश कुमार सिंह शैलू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रधर्म पत्रिका के प्रबंध संपादक डॉ. पवनपुत्र बादल ने किया। पत्रिका समूह के संपादक श्री केके सिंह श्कृष्णाश् ने अतिथियों, सम्मानित विभूतियों और आगंतुकों का आभार जताया।


तीन समाजिक कार्यकर्ताओं को अटल सम्मान रू फूडमैन विशाल सिंह (प्रसादम सेवा द्वारा सरकारी अस्पतालों में असाध्य बीमारी से पीड़ित मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंदों के लिए मुफ्त भोजनसेवा)। पर्यवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले श्री कृष्णानंद राय और समाजसेवा के क्षेत्र में बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाके में सामाजिक काम से अपनी पहचान बनाने वाले श्री शैलेन्द्र सिंह बुंदेला को सम्मानित किया गया। 45 विभूतियों को पत्रकारिता अटल सम्मान


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार