Skip to main content

मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर में राजकीय महाविद्यालय बिस्कोहर, इटावा का शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया


मुख्यमंत्री ने जनपद सिद्धार्थनगर में राजकीय महाविद्यालय बिस्कोहर, इटावा का शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया


लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा इटवा के बिस्कोहर में राजकीय महाविद्यालय के शिलान्यास तथा विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। राजकीय महाविद्यालय के परियोजना हेतु 801.01 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को 01 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गयी है। इस अवसर पर उन्होंने तहसील इटवा के अन्तर्गत लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा, उन्होंने कुष्ठ रोगी रोशनी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन धनराशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।


मुख्यमंत्री जी ने छेदीलाल इण्टर काॅलेज, बिस्कोहर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर से उनका गहरा लगाव है। इस धरती पर महात्मा गौतम बुद्ध ने जन्म लिया था। उन्होंने पूरे विश्व को अंहिसा का सन्देश दिया था। प्रदेश एवं भारत सरकार के सहयोग से जनपद सिद्धार्थनगर को मेडिकल काॅलेज दिया गया है। इसके अलावा, आज जनपद की 05 नयी नगर पंचायतों-भारतभारी, बढ़नी चाफा, इटवा, बिस्कोहर तथा कपिलवस्तु का सृजन किया गया है। नगर पंचायत बन जाने के बाद यहां के नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी तथा लोगों की आय में वृद्धि होगी।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिस्कोहर मार्ग को देवीपाटन तक बनाने का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी और जनता को देवीपाटन मन्दिर तक आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। बस्ती मेडिकल काॅलेज में 100 छात्रों को प्रवेश मिल गया है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से 03 नए विश्वविद्यालय-आजमगढ़, अलीगढ़, सहारनपुर में खोले जा रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में बेसिक शिक्षा में गरीब परिवार के छात्रों को पढ़ने के लिए कोई भी सुविधा नहीं मिल पाती थी। वर्तमान सरकार द्वारा 01 करोड़ 80 लाख छात्र/छात्राओं के लिए ड्रेस, स्वेटर, बैग तथा जूता-मोजा देने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अब गरीब के बच्चे भी स्वेटर, जूता-मोजा और निःशुल्क पुस्तकें प्राप्त कर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति तथा सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं को उनके खाते में छात्रवृत्ति पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में सम्मान मिल रहा है।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर को अनेक उपहार दिए गए हैं। इसके तहत मेडिकल काॅलेज, 05 नयी नगर पंचायत तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किये जाने के लिए राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया जा रहा है। बिस्कोहर कस्बे में बड़ी संख्या मंे मन्दिर व कुँए हैं। बिस्कोहर कस्बे धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा।


बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि दिसम्बर, 1988 में जनपद सिद्धार्थनगर के सृजन के पश्चात इटवा तहसील और बिस्कोहर कस्बा पूरी तरह से उपेक्षित था। बिस्कोहर और इटवा को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। साथ ही, बिस्कोहर क्षेत्र के छात्र/छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है। राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।


मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार