Skip to main content

बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मध्यान्ह सांकेतिक विरोध व प्रदर्शन किया गया 


बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष मध्यान्ह सांकेतिक विरोध व प्रदर्शन किया गया 


लखनऊ  देश में बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई के विरोध में उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल द्वारा जीपीओ पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष आज मध्यान्ह सांकेतिक विरोध व प्रदर्शन सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व में किया गया। सेवादल द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मध्यान्ह 12 बजे ढोलक, हारमोनियम, झांझ, तबला, वाद्य यन्त्र के साथ एकत्रित होकर सिनेमाई गीत के परिवर्तित रूप- सखि सइयां तो खूब ही कमात हैं, मंहगाई डायन खाये जात है। जब-जब भाजपा सरकार-प्याज 200 के पार। जब-जब भाजपा सरकार-महिलाओं पर अत्याचार। जब-जब भाजपा सरकार-व्याप्त फैला भ्रष्टाचार जैसे नारों को गाने में परिवर्तित कर सेवादल के स्वयंसेवकगणों का प्रदर्शन लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा, धुन पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार आती है मंहगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, रूपये का अवमूल्यन शुरू हो जाता है। विरोध प्रदर्शन में किसी भी तरह का मुर्दाबाद या जिन्दाबाद आदि के नारे नहीं लगाये गये। धरना-प्रदर्शन की शुरूआत वंदेमातरम से हुई एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने बताया कि सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि सेवादल ने आज मंहगाई के विरोध में सांकेतिक धरना देकर देश एवं प्रदेश सरकार को मंहगाई को नियंत्रित करने एवं जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने मंहगाई से त्रस्त जनता को मंहगाई से निजात न दिलायी तो कांग्रेस सेवादल सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।


काली ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सर्वश्री मोहन चन्द्र उप्रेती, करूणेश राठौर, प्रेमशंकर तिवारी, सुशील तिवारी सोनू पंडित, डा0 रविन्द्र मिश्रा, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, सतीश बिन्द, दुर्गविजय सिंह मान, हसीना खातून, कनिष्का राफेल, हिमांशु द्विवेदी, नजमा बेगम, मंजू मिश्रा, राजमणि शुक्ला, इन्दु पाण्डेय, धीरेन्द्र शुक्ला, हरेकृष्ण गुप्ता, राजेन्द्र कटियार, अमरेश यादव, उमर खान बाबा, जमुना प्रसाद पाण्डेय, ब्रजेश वर्मा, रामकिशोर, मो0 अनीस, विनोद श्रीवास्तव, मो0 उमर, शीतला शर्मा, संजीव सिंह, सुभाष पाण्डेय, राकेश तिवारी, डा0 हनुमान, अरूण त्रिपाठी, वंदना सिंह, जीवन श्रीवास्तव, आस्था तिवारी, रितेश मौर्या, शमी घोषी आदि सैंकड़ों की संख्या में सेवादल के स्वयंसेवक मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार