Skip to main content

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अभी भी जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रही है

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अभी भी जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रही है


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा अभी भी जनता को गुमराह करने से बाज नहीं आ रही है। असली ताकत तो जनता की होती है। बहुमत के बल पर जनमत को नहीं ठुकराया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह जनता के बीच जाएं और भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश करे। समाजवादी पार्टी एनआरसी का पूरा विरोध करेगी। उन्होंने कहा नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में आवाज उठाने वालों पर दमनात्मक कार्यवाहियां करके भाजपा अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारने का काम कर रही है। वह निर्दोषों के साथ अन्याय कर रही है। यह लोकतंत्र की स्वस्थ स्थिति नही है।


     भाजपा और आरएसएस का रास्ता एक है। आरएसएस की आजादी के आंदोलन में तनिक भी भूमिका नहीं थी। भाजपा अपनी संघी विचारधारा देश पर थोपने का काम कर रही है। नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी जैसे कानून लाकर भाजपा देश और समाज को बांटने की साजिश कर रही है। जिनका संविधान में विश्वास है, वे सब इनके विरोध में हैं। जनता में भारी असंतोष और आक्रोश है। समाजवादी पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं एन.आर.सी. का पुरजोर विरोध करेगी।


     यादव यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में डाॅ0 लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा जानबूझकर ऐसे काम करती है ताकि बुनियादी समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाया जा सके। भाजपा सरकार ने पहले नोटबंदी फिर जीएसटी लगाकर अशांति पैदा की अब फिर नया विवाद पैदा कर दिया है।


     अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी और डाॅ0 लोहिया ने देश की एकता के लिए परस्पर सद्भावना और एक दूसरे का सम्मान का रास्ता बताया था। वे नीचे से ऊपर तक विकास के पक्षधर थे। उनके विचार केन्द्र में समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का महत्व था। समाजवादी पार्टी उन्हीं के बताए रास्ते पर चल रही है। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में किसानों, गरीबो, नौजवानों और दलितों के हित की तमाम योजनाएं लागू की गई थीं।


     उपस्थित जनसमुदाय से आवाज आई कि भाजपा ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। वह समाजवादी पार्टी से चिढ़ी हुई है। बदले की भावना से भाजपा के सभी काम होते है। नौजवान खून के आंसू रो रहे हैं। भाजपा सरकार में रोजगार ही नही है। लोगों ने बताया कि किसानों के लाभ के लिए कृषि उत्पाद के विपणन हेतु समाजवादी सरकार में मंडियों के निर्माण के जो काम शुरू हुए थे उन्हें रोक दिया गया है। चारलेन सड़कें समाजवादी सरकार में बनी। विश्वस्तर की सिंगल पिलर पर 6 लेन की सड़क गाजियाबाद में बनाई गई, वैसी दूसरी सड़क पूरे देश में नहीं है।


     एक स्वर से उपस्थित लोगों ने कहा कि विकासकार्यों के लिए जनता श्री अखिलेश यादव को याद करती है। सभी लोग चाहतें है कि पुनः श्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने ताकि विकासकार्यों की गंगा बह सके। विकास का बुनियादी ढांचा समाजवादी सरकार में ही बना था। सभी का कहना था कि वे सन् 2022 का इंतजार कर रहे है जब वे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन कर समाजवादी सरकार बनायेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है!

-आध्यात्मिक लेख  आत्मा अजर अमर है! मृत्यु के बाद का जीवन आनन्द एवं हर्षदायी होता है! (1) मृत्यु के बाद शरीर मिट्टी में तथा आत्मा ईश्वरीय लोक में चली जाती है :विश्व के सभी महान धर्म हिन्दू, बौद्ध, ईसाई, मुस्लिम, जैन, पारसी, सिख, बहाई हमें बताते हैं कि आत्मा और शरीर में एक अत्यन्त विशेष सम्बन्ध होता है इन दोनों के मिलने से ही मानव की संरचना होती है। आत्मा और शरीर का यह सम्बन्ध केवल एक नाशवान जीवन की अवधि तक ही सीमित रहता है। जब यह समाप्त हो जाता है तो दोनों अपने-अपने उद्गम स्थान को वापस चले जाते हैं, शरीर मिट्टी में मिल जाता है और आत्मा ईश्वर के आध्यात्मिक लोक में। आत्मा आध्यात्मिक लोक से निकली हुई, ईश्वर की छवि से सृजित होकर दिव्य गुणों और स्वर्गिक विशेषताओं को धारण करने की क्षमता लिए हुए शरीर से अलग होने के बाद शाश्वत रूप से प्रगति की ओर बढ़ती रहती है। (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है : (2) सृजनहार से पुनर्मिलन दुःख या डर का नहीं वरन् आनन्द के क्षण है :हम आत्मा को एक पक्षी के रूप में तथा मानव शरीर को एक पिजड़े के समान मान सकते है। इस संसार में रहते हुए

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का किया ऐलान जानिए किन मांगों को लेकर चल रहा है प्रदर्शन लखनऊ 2 जनवरी 2024 लखनऊ में स्मारक समिति कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन स्मारक कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार और कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का भी है किया ऐलान इनकी मांगे इस प्रकार है पुनरीक्षित वेतनमान-5200 से 20200 ग्रेड पे- 1800 2- स्थायीकरण व पदोन्नति (ए.सी.पी. का लाभ), सा वेतन चिकित्सा अवकाश, मृत आश्रित परिवार को सेवा का लाभ।, सी.पी. एफ, खाता खोलना।,  दीपावली बोनस ।

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक

अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक LUCKNOW  आज अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक हुई बैठक में सर्व समाज से जुड़े सभी मद्दों को लेकर वार्ता हुई और तय हुआ कि अकबरनगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक डेलिगैसन जन समस्या को लेकर लखनऊ की कमिश्नर मैडम जैकब रोशन जी और लखनऊ के डीएम से बहुत जल्द मुलाकात करेगा स्कूल क्लिनिक धार्मिक स्थल ओर आधार कार्ड एड्रेस चेंज करने और अपने नाम में करेकसन करने के लिए तत्काल कैंप लगाया जाए साफ पानी और लाइट टंकी पर ढहक्कन टंकी की सफाई ओर नगर निगम द्वारा कचरा गाड़ी ओर सफ़ाई की व्यवस्था की जाए जो लोग बसंत कुंज सेक्टर आई में बिल्डिंग बनाने वाली कंपनी ओर फर्म ने जो कार्य किया है उसकी जांच कराई जाए और।   गुड़बत्ता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की जाए और जो लोग बसंत कुंज योजना में आकर फंसी लगाकर या ऊपर से गिर कर या बीमारी से मर गए उनकी आर्थिक मदद की जाए और सरकार द्वारा उनके परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ये मांग अकबर नगर जन सेवा समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश ने की हमारी मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए  आज की कार